LIVE UPDATE
Trending

CG-तहसील परिसर में जमकर बवाल; जमीन विवाद की सुनवाई के दौरान जमकर मारपीट, दो पक्ष आपस में भिड़े, 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बलरामपुर, 20 मई 2026.  बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील कार्यालय में मंगलवार को जमीन विवाद की सुनवाई उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब दोनों पक्षों के बीच बहस मारपीट तक पहुंच गई। तहसीलदार की अदालत में हुई इस घटना से पूरे तहसील और सिविल कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, तहसीलदार गुरुदत्त पंचभावे की अदालत में जमीन विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही थी। मामले में आवेदक इलियासुदीन और दूसरे पक्ष के रसीद, अफजल समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौच और धक्का-मुक्की में बदल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Crime: गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, शैलेश राठौर की हत्या; 14 संदिग्ध हिरासत में
Bilaspur Crime: गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, शैलेश राठौर की हत्या; 14 संदिग्ध हिरासत में
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों और गवाहों की अधिवक्ता से तीखी बहस हो गई। माहौल इतना बिगड़ गया कि कोर्ट रूम के भीतर ही मारपीट शुरू हो गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को बाहर निकाला।

हालांकि, कोर्ट रूम से बाहर आने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ और तहसील परिसर में दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझते रहे। घटना के चलते न्यायालय परिसर में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। महिला परामर्श केंद्र के काउंसिलिंग रजिस्टर में कथित तौर पर काट-छांट और दस्तावेजों में हेरफेर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को गंभीर मानते हुए तहसीलदार गुरुदत्त पंचभावे ने न्यायालय की गरिमा भंग करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को घटना का वीडियो फुटेज भी मिला है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय परिसर में हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Lecturer Recruitment: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती का रास्ता साफ, 854 पदों का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी… 29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख
CG Lecturer Recruitment: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती का रास्ता साफ, 854 पदों का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी… 29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख
September 21, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *