LIVE UPDATE
Trending

गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा : मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, रविवार की शाम 8:15 बजे पहुंचेंगे रायपुर

नीलेश झा, 16 मई 2026। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था, जनसुविधाओं और बस्तर के विकास से जुड़े कार्यक्रम इस दौरे का मुख्य केंद्र रहेंगे।

रविवार रात रायपुर पहुंचेंगे 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह रविवार रात करीब 8:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे मेफेयर होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय ने बाबा कर्मेश्वर के दरबार में किया रुद्राभिषेक, बोले- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ रही सरकार
CM साय ने बाबा कर्मेश्वर के दरबार में किया रुद्राभिषेक, बोले- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ रही सरकार
August 26, 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को राजपुर विकासखंड के ग्राम कर्रा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महारुद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डायल-112 सेवा को पूरे प्रदेश में मिलेगा विस्तार
18 मई की सुबह 10:30 बजे राजधानी रायपुर के पीटीएस माना परिसर में अमित शाह डायल-112 सेवा की 400 नई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह सेवा पहले प्रदेश के 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी थानों तक डायल-112 की सुविधा पहुंचेगी, जिससे आपातकालीन पुलिस सहायता और अधिक तेज और प्रभावी होगी।

हर जिले को मिलेगी अत्याधुनिक फोरेंसिक सुविधा
राज्य सरकार द्वारा फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री से जुड़ी नई पहल भी इस दौरे में प्रमुख रहने वाली है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 33 जिलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष वाहन रवाना किए जाएंगे। इससे अपराध जांच की प्रक्रिया को तकनीकी मजबूती मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। कभी पारंपरिक आजीविका तक सीमित रहने वाली बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बस्तर में विकास और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह माना एयरपोर्ट से दोपहर के समय जगदलपुर रवाना होंगे। बस्तर दौरे के दौरान वे नेतानार में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी देंगे। इसके बाद वे बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे तथा बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रेजेंटेशन के जरिए समीक्षा करेंगे।

लोक संस्कृति से जुड़ेंगे शाह
शाम के समय अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, इसके बाद वे बस्तर की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के दौरान वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 
19 मई को जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री सुबह 11 बजे मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे, इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, बैठक के बाद अमित शाह दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और शाम के समय जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *