LIVE UPDATE
Trending

218 करोड़ के शिक्षा घोटाले में BEO सस्पेंड: भ्रष्टाचार मामले में बड़ा एक्शन, तत्कालीन BEO सस्पेंड,DPI ने जारी किया आदेश

कवर्धा, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में सामने आए बहुचर्चित 218 करोड़ रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कवर्धा विकासखंड के तत्कालीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) संजय जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा जारी आदेश में विभागीय जांच के दौरान गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान, वित्तीय गड़बड़ी और शासकीय राशि के दुरुपयोग को लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी। जांच टीम द्वारा विभागीय दस्तावेजों, भुगतान संबंधी रिकॉर्ड, वित्तीय फाइलों और खातों की विस्तृत पड़ताल की गई। जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिनमें नियमों की अनदेखी, प्रक्रियाओं का उल्लंघन और सरकारी राशि के दुरुपयोग के संकेत मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में तत्कालीन बीईओ संजय जायसवाल की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नियमानुसार निर्धारित किया गया है तथा विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो जांच का दायरा और बढ़ाया जा सकता है तथा आने वाले दिनों में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, शिक्षा विभाग अब पूरे मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और प्रशासनिक स्वीकृतियों की गहराई से जांच कर रहा है। सरकार इस मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दे चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *