LIVE UPDATE
Trending

जब SP ने निभाया इंसानियत का फर्ज…घायल को तड़पता देख रोक दी अपनी गाड़ी, सरकारी गाड़ी से पहुंचवाया अस्पताल

जांजगीर-चांपा, 13 मई 2026। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी पूरे जिले में सराहना हो रही है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की जान बचाने के लिए एसपी ने न सिर्फ तत्काल मदद की, बल्कि खुद अपने शासकीय वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर इलाज भी शुरू कराया। उनकी इस तत्परता और मानवीय व्यवहार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना शहर के गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज मुख्य मार्ग की है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन घायल युवक दर्द से तड़पता रहा। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल वहां से गुजर रही थीं। सड़क किनारे भीड़ और घायल युवक को देखकर उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए एसपी ने बिना किसी देरी के मानवता का परिचय दिया। उन्होंने तत्काल युवक को अपने सरकारी वाहन में बैठाया और जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। रास्ते भर वह युवक की स्थिति पर नजर बनाए रहीं और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों से तत्काल उपचार शुरू करने को कहा।

जिला अस्पताल पहुंचने के बाद एसपी ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से चर्चा कर घायल युवक को हर संभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उनकी तत्परता की वजह से युवक को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। बताया जा रहा है कि युवक की हालत अब पहले से बेहतर है और वह खतरे से बाहर है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
May 25, 2026
बिलासपुर, 24 मई 2026। जिले के कोनी थाना परिसर से वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक की संवेदनशीलता की खुलकर सराहना की। लोगों का कहना है कि अक्सर पुलिस को लेकर समाज में अलग-अलग धारणाएं बनी रहती हैं, लेकिन इस घटना ने पुलिस का मानवीय और मददगार चेहरा सामने लाने का काम किया है।

घायल युवक को होश आने के बाद उसने भी एसपी निवेदिता पाल के प्रति आभार जताया। युवक और उसके परिजनों ने कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने एसपी के इस व्यवहार को इंसानियत और जिम्मेदारी की मिसाल बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस तरह की संवेदनशीलता समाज में सकारात्मक संदेश देती है। सड़क हादसों में कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण लोगों की जान चली जाती है, लेकिन इस मामले में एसपी की तत्परता ने एक युवक की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। लोगों ने कहा कि ऐसे कार्य न केवल सराहनीय हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *