LIVE UPDATE
Trending

IPL 2026 का रोमांच चरम पर; आज GT-SRH में भिड़ंत…कल रायपुर में RCB और KKR का महामुकाबला

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 में मंगलवार 12 मई को क्रिकेट प्रेमियों को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad के बीच अहम मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। लीग चरण अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है, ऐसे में यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दोनों ही टीमें इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करती नजर आई हैं। गुजरात और हैदराबाद के कई स्टार खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं, जिसके चलते फैंस को हाई स्कोरिंग और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर टिकी हुई हैं, क्योंकि अब हर जीत और हार प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
August 25, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं आईपीएल का रोमांच बुधवार 13 मई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचने वाला है। रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस मैच को आरसीबी के होम ग्राउंड मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है, जिससे रायपुर में क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

रायपुर में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर अभी से क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्सुकता दिखाई दे रही है। स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। Virat Kohli की टीम आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाला यह मुकाबला आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित मैचों में शामिल माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *