LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur Holiday Package Scam; मॉल में हॉलिडे पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी, ऑफिस बंद कर फरार हुई कंपनी, FIR दर्ज

बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल में संचालित एक निजी कंपनी पर लोगों से हॉलिडे पैकेज और गिफ्ट कूपन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। पैसे लेने के बाद कंपनी का ऑफिस बंद मिला और संचालक फरार हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर, 7 मई 2026। शहर के मैग्नेटो मॉल में संचालित एक निजी कंपनी पर लोगों से हॉलिडे पैकेज और गिफ्ट कूपन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। क्लब्रियोंट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने सस्ते टूर पैकेज, विदेश यात्रा और आकर्षक गिफ्ट का लालच देकर कई लोगों से रकम वसूली और फिर अचानक ऑफिस बंद कर फरार हो गई। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कंपनी से जुड़े 16 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अमित गुप्ता को फरवरी महीने में फोन कर बताया गया कि उनका नाम एक विशेष कूपन ड्रॉ में निकला है और उन्हें गिफ्ट लेने के लिए मैग्नेटो मॉल की चौथी मंजिल स्थित ऑफिस नंबर 415 में बुलाया गया। वहां पहुंचने पर कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें आकर्षक हॉलिडे पैकेज, होटल बुकिंग और विदेश यात्रा जैसी सुविधाओं का ऑफर दिया। बातचीत के दौरान सदस्यता और टिकट बुकिंग के नाम पर उनसे रकम जमा कराई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित अमित गुप्ता ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे करीब 50 हजार रुपए और वसूले गए। कंपनी की ओर से भरोसा दिलाया गया था कि यात्रा और पैकेज से जुड़ी पूरी जानकारी ईमेल के जरिए भेज दी जाएगी, लेकिन पैसे लेने के बाद कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद आने लगे।

शक होने पर अमित गुप्ता 24 अप्रैल को दोबारा कंपनी के ऑफिस पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। मौके पर पहले से कई अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने खुद को इसी तरह की ठगी का शिकार बताया। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने 15 से 20 लोगों से रकम वसूली है और कुल ठगी का आंकड़ा 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में अब तक करीब 8 लाख 12 हजार रुपए की ठगी का हिसाब सामने आया है। शिकायतकर्ताओं में सुशांत कुमार से 76 हजार रुपए, रोहित शर्मा से 1 लाख 28 हजार रुपए, डॉ. शरद कर्णेवार से 1 लाख 10 हजार रुपए और अमित गुप्ता से 75 हजार रुपए लेने की जानकारी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि कई अन्य लोग भी इस गिरोह के शिकार हुए हैं, जो अब तक सामने नहीं आए हैं।

पीड़ितों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कंपनी के मुख्य संचालक नागेश बालासाहेब साखरे, श्रीमंत राम खांडे समेत किरण मुनी, इमरान अंसारी, साहिल ठाकुर, अक्षय मीठे, कपिल, आसीफ, मुस्कान गुप्ता, अनुराग, गुंजन, अजित ईश्वर जाटव, कुमुद, हितेश, पृथ्वी और अभिषेक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में यह भी सामने आया है कि कंपनी ने केवल बिलासपुर ही नहीं, बल्कि रायपुर के मैग्नेटो मॉल और भिलाई के सूर्या मॉल में भी अपने ऑफिस खोल रखे थे। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी रोजाना लोगों को फोन कर गिफ्ट कूपन और सस्ते टूर पैकेज का लालच देते थे और फिर क्रेडिट कार्ड व यूपीआई के जरिए मोटी रकम वसूलते थे।

फिलहाल पुलिस कंपनी के संचालकों और कर्मचारियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही पूरे नेटवर्क और ठगी के कुल आंकड़े की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कंपनी के ऑफर और लुभावने पैकेज पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *