LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News ; श्रीराम केयर अस्पताल में पथरी ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत; परिजनों का जमकर हंगामा, लापरवाही का आरोप, अस्पताल ने बताया हार्ट अटैक

बिलासपुर, 2 मई 2026. बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत :- परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान, बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद आरक्षक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते मरीज की तबीयत खराब हुई। विरोध और हंगामा को देखते हुए पुलिस ने बीच-बचाव किया।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और दोषी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम एरमशाही निवासी सत्यकुमार पाटले (36) पुलिस विभाग में आरक्षक था। उसकी पोस्टिंग सरकंडा थाने में थी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, 26 अप्रैल को उसके पेट में असहनीय दर्द हुआ, जिस पर वो इलाज कराने के लिए नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल पहुंचा। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे बताया कि, उसके पेट में पथरी है, जिसका ऑपरेशन करना पड़ेगा।

सत्या के दोस्त आशीष ने बताया कि, अस्पताल प्रबंधन ने 40 हजार रुपए के पैकेज में उसका ऑपरेशन किया। 28 अप्रैल को उसे भर्ती किया गया। जिसके बाद 29 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने उसकी स्थिति बेहतर बताया। सत्या भी सामान्य था और बातचीत कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टर ने परिजन को बताया कि, ऑपरेशन सफल हो गया है और मरीज खतरे से बाहर है। लेकिन, शुक्रवार की शाम अचानक सत्या की तबीयत बिगड़ने लगी। फिर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और शनिवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन भड़क गए और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाने लगे।

आरक्षक की मौत की खबर सुनकर उसके गांव से परिजन अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। उनका आरोप है कि, इलाज में लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई है। विरोध और हंगामे की खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम के साथ टीआई एसआर साहू भी अस्पताल पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरक्षक के परिजन को समझाइश दी। साथ ही जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

परिजनों का कहना है कि, इतने बड़े निजी अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों के दावे किए जाते हैं, लेकिन एक सामान्य पथरी के ऑपरेशन के बाद मौत होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए अस्पताल प्रबंधन और दोषी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। FIR नहीं करने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

चार-पांच घंटे तक नहीं किया इलाज

आशीष ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वह ठीक था। फिर दूसरे दिन अचानक उसे खांसी की शिकायत हुई। इस दौरान परिजन ने अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी दी। लेकिन, चार-पांच घंटे तक उसका इलाज नहीं किया गया। जिसके चलते उसकी स्थिति गंभीर हो गई।
परिजनों ने बताया कि जब आरक्षक को वेंटिलेटर पर रखा गया था, तब उन्होंने डॉक्टरों से बात की। उन्हें बताया गया कि उसके किडनी में इंफेक्शन हो गया है। डायलिसिस के बाद उसकी स्थिति ठीक हो जाएगी। लेकिन, अचानक दोपहर में डॉक्टरों ने उसकी मौत होने की जानकारी दी।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा- हार्ट अटैक से मौत

दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि, ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत सामान्य थी। लेकिन, अचानक मरीज को हार्ट अटैक हुआ, जिसके चलते उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पथरी के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है।

पुलिस बोली- पीएम से मौत के कारणों का पता चलेगा

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू का कहना है कि, आरक्षक की मौत की जानकारी मिलने पर टीम अस्पताल गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जिस पर रविवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *