LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में IPL सट्टेबाजी पर बड़ा एक्शन: अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सरगना राहुल छाबड़ा समेत कई गिरफ्तार

बिलासपुर, 30 अप्रैल 2026 । शहर में ऑनलाइन Indian Premier League (IPL) सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सकरी थाना पुलिस और ACCU की टीम ने संयुक्त छापेमारी में ओम स्पेस कॉलोनी से गिरोह के मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कॉलोनी के एक मकान से IPL मैचों और ऑनलाइन गेम के जरिए सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 29 अप्रैल को टीम ने दबिश दी, जहां कई युवक मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से सट्टेबाजी करते पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान गिरोह के सरगना राहुल छाबड़ा को गिरफ्तार किया गया, जो पहले भी सट्टेबाजी के मामलों में सामने आ चुका है। उसके साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है। ये सभी बिलासपुर में रहकर पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

छापेमारी में पुलिस ने 21 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 13 एटीएम कार्ड, 8 बैंक पासबुक और एक कार जब्त की है। शुरुआती जांच में आरोपियों के बैंक खातों में 2 करोड़ रुपए से अधिक के लेनदेन के सबूत मिले हैं, जिससे इस नेटवर्क के बड़े स्तर पर सक्रिय होने की पुष्टि होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस जब्त किए गए मोबाइल और बैंक खातों की गहन जांच कर रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

SSP ने बताया कि जिले में सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के कारण ऐसी गतिविधियों में कमी आई है, लेकिन आगे भी इस तरह के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *