LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की चेतावनी: तेज गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में राहत के आसार

रायपुर, 1 मई 2026। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम का रुख अब बदलता नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल दो प्रमुख सिस्टम सक्रिय हैं। पहला, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के आसपास करीब 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दूसरा, उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक फैली 0.9 किलोमीटर ऊंचाई की ट्रफ लाइन, जो छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इन सिस्टम के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बिजली और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
August 25, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच इस बदलाव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक सभी संभागों में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं मौसम को और अधिक अस्थिर बना सकती हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी मौसम ने अचानक करवट ली थी। रायगढ़ और गरियाबंद जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। गरियाबंद के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में ओले इतनी तेज गिरे कि नेशनल हाईवे-130C और आसपास के खेतों में बर्फ जैसी सफेद परत जम गई।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *