LIVE UPDATE
Trending

मकान टूटने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर: सड़क निर्माण कार्य के दौरान मकान टूटने के बावजूद मुआवजा राशि नहीं मिलने से परेशान एक परिवार ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में आजाद युवा संगठन के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

बताया गया कि मामला रतनपुर से चपोरा, केंदा और गोंडला-पेंड्रा मार्ग पर चल रहे मुख्यमंत्री सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा है। निर्माण कार्य के दौरान ग्राम पंचायत चपोरा निवासी लालचंद यादव का मकान प्रभावित हुआ और उसे तोड़ दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित लालचंद यादव ने बताया कि शासन द्वारा उन्हें 5,47,524 रुपये मुआवजा राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। वहीं, अन्य प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिल चुका है, जिससे उनके साथ भेदभाव की स्थिति बन रही है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि पीड़ित को जल्द से जल्द मुआवजा राशि दिलाई जाए, ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें और सामान्य जीवन जी सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आजाद युवा संगठन के प्रमुख इशहाक कुरैशी ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो संगठन आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *