LIVE UPDATE

ड्रिंक एंड ड्राइव पर अब सीधे FIR; कलेक्टर-SSP ने दिए कड़े निर्देश, सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बिलासपुर, 12 जून 2026। बिलासपुर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध पार्किंग, अनधिकृत ढाबों और दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध रूप से खड़े ट्रक और भारी वाहन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण हैं। ऐसे वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों और ले-बाय में ही खड़ा करने की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पहले चेतावनी और बाद में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सड़क किनारे संचालित ढाबों और होटलों को अपनी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय भूमि का सर्वे कर नए पार्किंग स्थलों के चिन्हांकन और संचालन की व्यवस्था करने को कहा गया। बरसात के मौसम को देखते हुए सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के प्रबंधन के लिए गौठानों और गोधन आश्रय स्थलों को तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि जिले में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है, लेकिन पिछले छह माह में सड़क हादसों में 151 लोगों की जान गई है। रतनपुर, तखतपुर और मस्तूरी थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक दुर्घटनाएं और मौतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनकर सामने आया है। ऐसे मामलों में केवल चालानी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा टोल टैक्स बचाने के लिए ग्रामीण सड़कों का उपयोग करने वाले भारी वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने और दुर्घटनामुक्त बिलासपुर के लक्ष्य के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
August 26, 2026
बिलासपुर। शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने के आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *