LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ की धूम, 7 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के भव्य आयोजन

– तिरंगा यात्राओं से लेकर मैराथन और देशभक्ति कॉन्सर्ट तक होंगे कार्यक्रम, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस

रायपुर, 7 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। संस्कृति विभाग की ओर से 7 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में विभिन्न देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

देशभर में इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक मनाया जा रहा है। यह आयोजन ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के स्मरणोत्सव से भी जुड़ा है। छत्तीसगढ़ में अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’, 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

संस्कृति विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। वहीं 7 से 15 अगस्त तक ‘वंदे मातरम्’ गायन और उससे जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद प्रदेशभर में सामूहिक राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ गायन का आयोजन किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा, बाइक रैली और मैराथन से बढ़ेगा देशभक्ति का उत्साह

अभियान के दौरान जिला मुख्यालयों, विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्राएं, बाइक व कार रैलियां, मशाल रैलियां और तिरंगा मैराथन आयोजित की जाएंगी।

इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ स्व-सहायता समूहों, पुलिस, NCC, NSS, स्काउट-गाइड और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर कर सकेंगे अपलोड

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नागरिक अपने घर पर फहराए गए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे अभियान के पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा कैनवास, तिरंगा मेले और देशभक्ति कॉन्सर्ट भी आयोजित किए जाएंगे।

इन आयोजनों के जरिए स्थानीय स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

वंदे मातरम् गायन के लिए लगाए जाएंगे ऑडियो-वीडियो बूथ

प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर ऑडियो और वीडियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। यहां नागरिक स्वयं ‘वंदे मातरम्’ गाकर अपनी रिकॉर्डिंग कर सकेंगे और उसे अपलोड कर सकेंगे। इससे आम लोगों की भागीदारी को अभियान से सीधे जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस

14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस’ मनाया जाएगा। इस दौरान भारत विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद किया जाएगा। प्रदेश में इस अवसर पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।

वहीं राज्य पुलिस बैंड की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर देशभक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। पूरे अभियान के दौरान प्रदेश में स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी! दवा कारोबारी को धमकी, कहा- पैसा नहीं दिया तो परिवार के सदस्य की हत्या कर देंगे
CG-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी! दवा कारोबारी को धमकी, कहा- पैसा नहीं दिया तो परिवार के सदस्य की हत्या कर देंगे
November 21, 2026
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक दवा कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *