LIVE UPDATE

चरित्र शंका बनी मौत की वजह: पति ने चापड़ से पत्नी की ली जान, बिलासपुर के दीनदयाल कॉलोनी में सनसनी

बिलासपुर। शहर के मंगला क्षेत्र स्थित दीनदयाल कॉलोनी में मंगलवार दोपहर घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चरित्र शंका और आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी पर धारदार चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार संगम नगर, दीनदयाल कॉलोनी निवासी बंचू राम सोनवानी (64 वर्ष) ने अपनी पत्नी सुमित्रा सोनवानी (60 वर्ष) पर घर के भीतर धारदार चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी अपनी पत्नी के अन्य लोगों से बातचीत करने को लेकर अक्सर नाराज रहता था और उस पर शक करता था। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-चलती कार की सनरूफ खोलकर स्टंटबाजी पड़ गई भारी, पुलिस ने कार की जब्त, ड्राइवर पर कार्रवाई
CG-चलती कार की सनरूफ खोलकर स्टंटबाजी पड़ गई भारी, पुलिस ने कार की जब्त, ड्राइवर पर कार्रवाई
June 23, 2026
बिलासपुर, 23 जून 2026: रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। हाईवे पर तेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे चापड़ से पत्नी पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच के दौरान परिजनों ने आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से उसका व्यवहार सामान्य नहीं था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
June 23, 2026
जांजगीर-चांपा: जिले के एक सरकारी स्कूल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया कि घरेलू विवाद और पत्नी पर चरित्र शंका के चलते हत्या की घटना सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आसपास के लोग घटना के बाद स्तब्ध हैं, जबकि पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
एल्डरमैन नियुक्ति ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन नियुक्तियों पर लगी मुहर, सूची हुई जारी…देखिए किस-किस निकाय कौन-कौन से नेताओं को मिली जिम्मेदारी
एल्डरमैन नियुक्ति ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन नियुक्तियों पर लगी मुहर, सूची हुई जारी…देखिए किस-किस निकाय कौन-कौन से नेताओं को मिली जिम्मेदारी
June 25, 2026
रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त करने की प्रक्रिया को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *