LIVE UPDATE

CG Weather Alert: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 4 दिन तक बारिश का अनुमान; कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

रायपुर, 09 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में तीन दिनों की राहत के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

हालांकि बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बावजूद प्रदेश में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून से 8 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में औसतन 239.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य रूप से 286.7 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। यानी अब तक राज्य में करीब 17 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

राज्य के कुछ जिलों में मानसून मेहरबान भी रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अब तक 450.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 84 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा दंतेवाड़ा, मुंगेली, सक्ती, महासमुंद, रायपुर और जांजगीर-चांपा में भी सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरगुजा में सबसे कम बरसा पानी

वहीं सरगुजा जिले में अब तक केवल 144.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 53 प्रतिशत कम है। इसके अलावा कांकेर, जशपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-चौकी, कोंडागांव, बेमेतरा, सुकमा और सूरजपुर में भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

बारिश से बढ़ीं मुश्किलें

लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बालोद जिले में लगातार बारिश से जमीन धंसने की घटना सामने आई है, जबकि सारंगढ़ के माड़ोसिल्ली झरने का जलस्तर बढ़ने से वहां का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने लोगों को अगले कुछ दिनों तक मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और गरज-चमक के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *