LIVE UPDATE
Trending

CG-पेट्रोल-डीजल पर लिमिट तय; बाइक और कार में सिर्फ इतने रुपये तक मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखिये आदेश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गरियाबंद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। भगवान सिंह उइके ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए दोपहिया वाहनों में 300 रुपये और चारपहिया वाहनों में अधिकतम 1000 रुपये तक ही ईंधन देने के निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को साफ तौर पर कहा है कि ड्रम, जेरीकेन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड; छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीदी दोगुनी, ₹3,935 करोड़ पहुंचा कारोबार; राज्य को ₹130 करोड़ की बचत
छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड; छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीदी दोगुनी, ₹3,935 करोड़ पहुंचा कारोबार; राज्य को ₹130 करोड़ की बचत
August 11, 2026
रायपुर। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के जरिए सरकारी खरीदी में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही थीं। इसके बाद लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदकर जमा करने लगे, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन को आशंका है कि ऐसी स्थिति में जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली; रिटायरमेंट के बाद पेंशन-भुगतान के लिए न लगाना पड़े चक्कर, पहले ही निपटाएं प्रकरण
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली; रिटायरमेंट के बाद पेंशन-भुगतान के लिए न लगाना पड़े चक्कर, पहले ही निपटाएं प्रकरण
August 11, 2026
रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी को देखते हुए गरियाबंद प्रशासन ने एहतियातन यह फैसला लिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य है और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। अफवाहों की वजह से कृत्रिम संकट पैदा हो रहा है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले के सभी पेट्रोल पंपों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने कहा गया है कि तय सीमा से अधिक ईंधन किसी को न दिया जाए। आवश्यक सेवाओं और इमरजेंसी जरूरतों के लिए अलग व्यवस्था रखने की बात भी कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
August 11, 2026
कांकेर। शहरवासियों को आधुनिक खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *