LIVE UPDATE

CG-एसिड अटैक का बड़ा खुलासा! दो महीने पहले रची थी साजिश, झांकी में फेल हुआ प्लान तो लाइब्रेरी से लौटते वक्त हमला

बालोद, 6 अक्टूबर 2026। बालोद जिले में कॉलेज छात्रा पर हुए एसिड अटैक ने सनसनी मचा दी थी। अब पुलिस ने वारदात का बड़ा खुलासा करते हुए घटना के महज 8 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद का एंगल है और कथित तौर पर युवती के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को युवती का दूसरे लड़कों से बातचीत करना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि समझाइश के बाद भी विवाद नहीं सुलझा तो आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती पर हमला करने की योजना बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Jan Darshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, 26 नवंबर को सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं, जानिए समय और जगह
CM Jan Darshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, 26 नवंबर को सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं, जानिए समय और जगह
November 21, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो महीने पहले शुरू हुई थी साजिश

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने करीब दो महीने पहले अपने बीजापुर निवासी दोस्त के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने करीब 10 दिन पहले गणेश झांकी के दौरान भी युवती पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन मौके पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा देखकर आरोपियों ने कथित तौर पर अपना प्लान टाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा मौका तलाशना शुरू किया।

लाइब्रेरी से लौट रही थी छात्रा, तभी किया हमला

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को युवती लाइब्रेरी से वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी के दोस्त ने मौका पाकर उस पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीम सक्रिय कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
GST के सहायक आयुक्त पर ACB की रेड : अंचला गिरी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ इमरान मेमन भी पकड़ाया
GST के सहायक आयुक्त पर ACB की रेड : अंचला गिरी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ इमरान मेमन भी पकड़ाया
November 21, 2026
कांकेर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर कार्रवाई की है। कांकेर में GST...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

8 घंटे में पुलिस के हाथ लगे दोनों आरोपी

पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ी और वारदात के करीब 8 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान समेत हमले से जुड़े दूसरे साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवाद, हमले तक पहुंचा मामला

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवती और मुख्य आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। युवती का दूसरे युवकों से बातचीत करना आरोपी को कथित तौर पर पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका तथा हमले की पूरी साजिश से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी! दवा कारोबारी को धमकी, कहा- पैसा नहीं दिया तो परिवार के सदस्य की हत्या कर देंगे
CG-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी! दवा कारोबारी को धमकी, कहा- पैसा नहीं दिया तो परिवार के सदस्य की हत्या कर देंगे
November 21, 2026
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक दवा कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब साजिश की बाकी कड़ियां खंगाल रही पुलिस

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि एसिड कहां से हासिल किया गया, हमले की साजिश में दोनों की क्या भूमिका थी और वारदात से पहले किन-किन स्तरों पर तैयारी की गई थी।

मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस के मुताबिक पूछताछ तथा साक्ष्यों के आधार पर आने वाले समय में और तथ्य सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *