LIVE UPDATE
Trending

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये

Pawan Khera Transit Bail: असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में पवन खेड़ा मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने खेड़ा की अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है. जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट  ने पवन खेड़ा को असम कोर्ट जाने की सलाह दी है. पवन खेड़ा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने FIR दर्ज कराई थी. इसी मामले में उन्‍हें तेलंगाना हाईकोर्ट ने अग्र‍िम जमानत दी थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है. जस्‍ट‍िस जेके माहेश्वरी और जस्‍ट‍िस अतुल एस चंदुरकर की बेंच ने सुनवाई की.

सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए  तेलंगाना हाईकोर्ट ने ट्रांजिट बेल दी थी जिस पर रोक लगा दी. इसके साथ ही ये भी सवाल किया कि असम का मामला है तो तेलंगाना हाई कोर्ट ने जमानत कैसे दी है? पवन खेड़ा जमानत के लिए असम क्यों नहीं गए.  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर पवन खेड़ा अग्रिम जमानत चाहते हैं, तो गुवाहाटी हाई कोर्ट जा सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
कौन हैं IAS शेखर आनंद? 16 किमी साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कौन हैं IAS शेखर आनंद? 16 किमी साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
August 8, 2026
नई दिल्ली/शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले के जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद इन दिनों अपनी सादगी और अलग कार्यशैली को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट के फैसले को सरकार ने दी थी चुनौती

तेलंगाना हाईकोर्ट ने जैसे ही पवन खेड़ा को जमानत दी थी. उसके बाद असम सरकार की तरफ से हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. इसमें उनकी जमानत को चुनौती दी गई थी. इसी मामले पर कोर्ट में आज सुनवाई हुई. इसके बाद कोर्ट ने जमानत पर स्टे लगा दिया है.

चुनाव से पहले थे पवन खेड़ा ने लगाए थे आरोप

असम चुनावों की वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी. इसमें उन्‍होंने असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा और उनकी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्‍होंने कहा था कि सीएम की पत्नी के 3 पासपोर्ट हैं और उनकी विदेशों में हजारों करोड़ की संपत्ति है. इसी को लेकर हिमंता की पत्नी ने मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस पवन खेड़ा के घर भी पहुंची थी. हालांकि वह घर पर नहीं मिले थे. इसी बीच उन्होंने तेलंगाना हाईकोर्ट ने सात दिनों की अग्रिम जमानत दी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये, CM साय ने की असम के सीएम हिमंता से चर्चा
असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये, CM साय ने की असम के सीएम हिमंता से चर्चा
August 10, 2026
रायपुर, 10 अगस्त 2026। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पवन खेड़ा की जमानत पर अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रोक लगा दी गई है. ऐसे में साफ है कि अब खेड़ा को जमानत के लिए असम ही जाना पड़ेगा. वही सीएम हिमंता कह रहे हैं कि वह खेड़ा को गिरफ्तार करा कर जेल भेजेंगे. यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला पवन खेड़ा के लिए बड़ी मुसीबत माना जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Saumya Sharma; 16 साल में खोई सुनने की क्षमता, फिर भी नहीं टूटा हौसला; 4 महीने में UPSC क्रैक कर IAS बनीं सौम्या शर्मा, AIR 9 हासिल की
IAS Saumya Sharma; 16 साल में खोई सुनने की क्षमता, फिर भी नहीं टूटा हौसला; 4 महीने में UPSC क्रैक कर IAS बनीं सौम्या शर्मा, AIR 9 हासिल की
August 10, 2026
नई दिल्ली। UPSC सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। लाखों अभ्यर्थी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *