LIVE UPDATE
Trending

CG-लेंसकार्ट शोरूम में घुसकर प्रदर्शन; कर्मचारियों को लगाया तिलक-कलावा, ड्रेस कोड को लेकर विवाद

बिलासपुर, 22 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर समेत अन्य बड़े शहरों में सोमवार को Lenskart शोरूम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कथित ड्रेस कोड को लेकर नाराज बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शोरूम में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल और अन्य संगठनों के नेतृत्व में कार्यकर्ता शोरूम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंपनी पर ‘धार्मिक प्रतीकों पर रोक’ लगाने का आरोप लगाया। गुस्साए कार्यकर्ता शोरूम के अंदर दाखिल हुए और कर्मचारियों को तिलक लगाया, साथ ही उनके हाथों में कलावा भी बांधा।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय ने बाबा कर्मेश्वर के दरबार में किया रुद्राभिषेक, बोले- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ रही सरकार
CM साय ने बाबा कर्मेश्वर के दरबार में किया रुद्राभिषेक, बोले- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ रही सरकार
August 26, 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को राजपुर विकासखंड के ग्राम कर्रा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महारुद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी कर्मचारी को अपनी धार्मिक पहचान के प्रतीक पहनने से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कंपनी की कथित ड्रेस कोड पॉलिसी का विरोध करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

इधर, इस पूरे मामले में लेंसकार्ट की ओर से पहले ही ऐसे किसी आधिकारिक निर्देश से इनकार किया जा चुका है। कंपनी का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाने जैसी कोई नीति लागू नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। कभी पारंपरिक आजीविका तक सीमित रहने वाली बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के दौरान कुछ देर के लिए शोरूम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है, लेकिन किसी प्रकार की शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *