LIVE UPDATE
Trending

CG-फूड स्टॉल संचालकों का फूटा गुस्सा: अतिक्रमण कार्रवाई और अवैध वसूली से परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर। नूतन चौक सकरांडा क्षेत्र में छोटे-छोटे फूड स्टॉल लगाकर जीवनयापन करने वाले लोगों ने बुधवार 15 अप्रैल 2026 को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

स्टॉल संचालक प्रमोद सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम के अतिक्रमण दल और ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन्हें बार-बार हटाया जाता है और अवैध वसूली की जाती है। इससे उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और रोजाना की आय पर भी असर पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। कभी पारंपरिक आजीविका तक सीमित रहने वाली बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि इस इलाके में सेंट्रल लाइब्रेरी और कई कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जहां पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राएं और हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी नियमित रूप से इन फूड स्टॉल्स पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में ये स्टॉल न केवल उनकी रोजी-रोटी का जरिया हैं, बल्कि छात्रों के लिए भी एक जरूरी सुविधा हैं।

स्टॉल संचालकों का कहना है कि लगातार कार्रवाई के चलते उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अचानक कार्रवाई के कारण उन्हें अपना सामान समेटना पड़ता है, जिससे खाद्य सामग्री खराब हो जाती है और नुकसान उठाना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें एक निर्धारित स्थान पर फूड स्टॉल लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे बिना किसी डर के अपना काम कर सकें और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

साथ ही, स्टॉल संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
August 26, 2026
बिलासपुर। शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने के आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *