LIVE UPDATE
Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रिसाली/रायपुर। दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने रिसाली को 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ पेयजल व्यवस्था के लिए 134 करोड़ रुपये और निगम के सभी 40 वार्डों में नाली सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा नेवई और जोरातराई के मुक्तिधामों के उन्नयन के लिए 50-50 लाख रुपये स्वीकृत करने का ऐलान किया।

मंगलवार को रिसाली में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ के शहरों को आर्थिक विकास, उद्योग, व्यापार और रोजगार के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। डबल इंजन सरकार का लक्ष्य शहरों में आधुनिक अधोसंरचना के साथ नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी कार्यक्रम के मंच पर महिला कलाकारों के साथ थिरके BJP विधायक ईश्वर साहू, VIDEO वायरल होते ही कांग्रेस का हमला—जनता परेशान, विधायक मस्त!
सरकारी कार्यक्रम के मंच पर महिला कलाकारों के साथ थिरके BJP विधायक ईश्वर साहू, VIDEO वायरल होते ही कांग्रेस का हमला—जनता परेशान, विधायक मस्त!
November 19, 2026
बेमेतरा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेयजल के लिए 134 करोड़, 40 वार्डों में नाली निर्माण

रिसाली नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट और जल निकासी की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। जल शुद्धिकरण एवं पेयजल व्यवस्था के लिए 134 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं वार्ड क्रमांक 1 से 40 तक नाली सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

इसके साथ ही नेवई और जोरातराई के मुक्तिधामों के उन्नयन के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसाली के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में सरकार कोई कमी नहीं आने देगी। आने वाले समय में रिसाली को पीएम ई-बस सेवा से जोड़ने की भी तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘विपक्ष बहुत ज्यादा भ्रष्ट, कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क’, परिसीमन विधेयक पर CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला
‘विपक्ष बहुत ज्यादा भ्रष्ट, कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क’, परिसीमन विधेयक पर CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला
November 23, 2026
रायपुर, 23 नवंबर 2026। परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखा पलटवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

101 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

समारोह में मुख्यमंत्री ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 101 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

नगर निगम क्षेत्र में 29 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 39 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण किया गया। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 28 करोड़ 6 लाख रुपये के एक कार्य तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 84 लाख रुपये के चार कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं: CM साय बोले- जांच में दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई, ACB-EOW लगातार कर रही काम
भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं: CM साय बोले- जांच में दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई, ACB-EOW लगातार कर रही काम
November 24, 2026
रायपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनमें आजाद मार्केट से प्रगति नगर होते हुए मैत्री कुंज तक 10 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण और डीपीएस चौक से जोहार चौक तक 5 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से सड़क विकास का कार्य प्रमुख है।

वार्ड क्रमांक 18 में करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। मैत्री नगर में 1 करोड़ 65 लाख रुपये से उद्यान, समतलीकरण, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट के कार्य होंगे। तालपुरी और रूआबांधा क्षेत्र में भी 98 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य किए जाएंगे।

इसके अलावा डुंडेरा पश्चिम में 77 लाख रुपये, नेवई भांठा एवं नेवई बस्ती पूर्व में 74 लाख रुपये और शक्ति विहार रिसाली में 67 लाख रुपये की लागत से नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

नेवई में 28 करोड़ से बनेगा आवासीय भवन और छात्रावास

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, नेवई भिलाई में करीब 28 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से नए आवासीय भवन, बालक छात्रावास और वर्कशॉप भवन के निर्माण की जानकारी दी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

शहरों को आर्थिक विकास का केंद्र बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि शहर केवल आबादी के केंद्र न रहें, बल्कि आर्थिक गतिविधियों, व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों के केंद्र बनें। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि और पीएम ई-बस सेवा जैसी योजनाओं से नगरीय क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहरों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है। इसके माध्यम से सड़क, पेयजल, जल निकासी, सार्वजनिक परिवहन और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाना है।

किसानों और महिलाओं के लिए योजनाओं का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों के लिए 18 लाख आवासों की व्यवस्था की गई है, जिनमें से 12 लाख आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की करीब 68 लाख महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है।

धान खरीदी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवंबर से प्रदेश के करीब 3100 उपार्जन केंद्रों में खरीदी शुरू की गई है। किसानों की सुविधा के लिए 360 नए केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं। राज्य में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदा जा रहा है।

अरुण साव बोले- रिसाली के विकास में धन की कमी नहीं होगी

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। रिसाली को 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने रिसालीवासियों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और रिसाली की विभिन्न आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया।

95 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 95 हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक, सामग्री, प्रशस्ति पत्र और अधिकार अभिलेख प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, दुर्ग महापौर अलका बाघमार सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *