LIVE UPDATE

दिसंबर में निकाय-पंचायत चुनाव का बिगुल: 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव, पंचायतों में सरपंच-पंच के 919 पदों पर मतदान

रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के निर्वाचन के संबंध में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवम्बर 2026 को किया जाएगा। आगामी आम एवं उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से रिक्त पदों, आरक्षण एवं परिसीमन की अद्यतन जानकारी ली गई। साथ ही निर्वाचन हेतु आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता की समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सोनमणि बोरा, सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भीम सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन अविनाश चंपावत, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रियंका महोबिया उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
जुआ रेड के बाद तालाब में कूदे युवक की मौत, 48 घंटे बाद मिला शव; पुलिस पर मारपीट का आरोप, प्रशिक्षु SI सस्पेंड
जुआ रेड के बाद तालाब में कूदे युवक की मौत, 48 घंटे बाद मिला शव; पुलिस पर मारपीट का आरोप, प्रशिक्षु SI सस्पेंड
November 25, 2026
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस की दबिश के बाद एक ग्रामीण की मौत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंचायत निर्वाचन – सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया एवं कोंडागांव जिलों की 09 ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा 126 पंच पदों का आम निर्वाचन प्रस्तावित है। इसके साथ ही जनपद पंचायत सदस्य के 01 रिक्त पद, सरपंच के 92 रिक्त पदों तथा पंच के 721 पदों के लिए उपनिर्वाचन कराया जाना है।

नगरीय निकाय निर्वाचन – नवगठित 02 नगर पंचायत तमनार, जिला रायगढ़ एवं नगर पंचायत बड़ी करेली, जिला धमतरी के साथ-साथ नगरपालिक निगम भिलाई-चरौदा, रिसाली, जामुल एवं बिरगांव सहित ऐसे 15 नगरीय निकायों में आम निर्वाचन कराया जाना है। इसके साथ ही एक अध्यक्ष पद (नगर पंचायत, बिलाईगढ़) एवं अलग-अलग निकायों के 06 वार्ड पार्षदों का उपनिर्वाचन भी कराया जाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
November 25, 2026
बलौदाबाजार। आम जनता की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना अधिकारियों को भारी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को निर्वाचन से संबंधित समस्त तैयारियों को समन्वित रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देशित किया कि आयोग का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू निर्वाचन सुनिश्चित करना है। इसलिए निर्वाचन संबंधी समस्त अपेक्षित कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
November 25, 2026
रायपुर, 25 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में कारोबारी से मारपीट के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। भतीजे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *