LIVE UPDATE

CG-बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम; 100 करोड़ की लागत से सड़कें होंगी चौड़ी और मजबूत, गौरव पथ निर्माण और सौंदर्यीकरण भी होगा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यादेश जारी कर तत्काल काम शुरू कराने के दिए निर्देश

रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. राज्य शासन ने बरसात के बाद सड़कों के निर्माण में तेजी लाने की तैयारी पूरी कर ली है। लोक निर्माण विभाग ने धमतरी जिले में 6 कार्यों के लिए कुल 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इनमें पांच सड़कों के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण तथा आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ एवं सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नए कार्यों की निविदा मंजूर करते हुए धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग ने धमतरी जिले में मेघा रोड तिराहा-स्टेशन रोड-चरमुड़िया राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में 3.75 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 45 लाख 12 हजार रुपए, पचपेड़ी-तर्रागोंदी-भेलवाकूदा-टिपानी-सेमरा (बी) मार्ग में पांच किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 13 करोड़ 32 लाख 82 हजार रुपए, नौ किलोमीटर छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग के लिए 23 करोड़ 12 लाख 46 हजार रुपए तथा 10 किलोमीटर अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा सड़क के लिए 19 करोड़ 42 लाख 22 हजार रुपए की निविदा मंजूर की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Jan Darshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, 26 नवंबर को सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं, जानिए समय और जगह
CM Jan Darshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, 26 नवंबर को सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं, जानिए समय और जगह
November 21, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी सिहावा-बोराई राज्य मार्ग में 23 किलोमीटर लंबाई के मजबूतीकरण एवं डामरीकरण के लिए 11 करोड़ 70 लाख 83 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसी मार्ग में पड़ने वाले आमदी नगर पंचायत में 3.50 किलोमीटर फोरलेन गौरव पथ के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए भी 19 करोड़ 26 लाख 10 हजार रुपए की निविदा स्वीकृत की है। विभाग द्वारा इन निविदाओं का अनुमोदन अनुबंध के पूर्व ठेकेदारों से संपूर्ण कार्यावधि के लिए प्रभावशील एपीएस (Additional Performance Security) की राशि की बैंक गारंटी प्राप्त करने की शर्त पर की गई है।

मापदंडों के अनुसार कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें, गुणवत्ता व समय-सीमा पर दें विशेष ध्यान – अरुण साव

ये खबर भी पढ़ें…
GST के सहायक आयुक्त पर ACB की रेड : अंचला गिरी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ इमरान मेमन भी पकड़ाया
GST के सहायक आयुक्त पर ACB की रेड : अंचला गिरी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ इमरान मेमन भी पकड़ाया
November 21, 2026
कांकेर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर कार्रवाई की है। कांकेर में GST...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करते हुए कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ये कार्य किसी अन्य को सबलेट नहीं करने तथा कार्य संपादन के लिए पॉवर-ऑफ-अटॉर्नी को मान्य नहीं करने भी कहा है। श्री साव ने अनुबंधित समयावधि में कार्यों को पूर्ण करने, कार्यों का संपादन अनुबंधानुसार प्रशासकीय स्वीकृति एवं आबंटन की सीमा में करने के भी निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी! दवा कारोबारी को धमकी, कहा- पैसा नहीं दिया तो परिवार के सदस्य की हत्या कर देंगे
CG-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी! दवा कारोबारी को धमकी, कहा- पैसा नहीं दिया तो परिवार के सदस्य की हत्या कर देंगे
November 21, 2026
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक दवा कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *