LIVE UPDATE

कोयला घोटाला केस में देवेंद्र यादव को EOW-ACB का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भिलाई विधायक देवेंद्र सिंह यादव को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें मामले में आरोपी बनाए जाने और विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किए जाने की जानकारी दी गई है।

EOW/ACB रायपुर कार्यालय से जारी यह नोटिस 30 सितंबर 2026 का है। इसमें देवेंद्र सिंह यादव को 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे विशेष न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
GST अफसर अंचला गिरी रिश्वत कांड: गिरफ्तारी के बाद निलंबन, डेढ़ लाख रुपये लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
GST अफसर अंचला गिरी रिश्वत कांड: गिरफ्तारी के बाद निलंबन, डेढ़ लाख रुपये लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
November 23, 2026
रायपुर 22 नवंबर 2026। डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते ACB के हत्थे चढ़ीं GST विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर अंचला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन धाराओं में दर्ज है मामला?

नोटिस के मुताबिक मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 7A और 12 का उल्लेख है। इसके अलावा IPC की धारा 420, 120-B, 384, 467, 468 और 471 के तहत अपराध दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

यह मामला अपराध क्रमांक 03/2024 से संबंधित है। नोटिस में कहा गया है कि मामले की विवेचना पूरी होने के बाद अभियोग पत्र विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज रायपुर में, CM साय और किरण देव के साथ करेंगे मंथन; नक्सल प्रभावित युवाओं से भी संवाद
BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज रायपुर में, CM साय और किरण देव के साथ करेंगे मंथन; नक्सल प्रभावित युवाओं से भी संवाद
November 23, 2026
रायपुर, 23 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में भाजपा के युवा संगठन को धार देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष न्यायालय में दाखिल होगा अभियोग पत्र

EOW/ACB के नोटिस के अनुसार देवेंद्र सिंह यादव के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), जिला रायपुर में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जाना है।

नोटिस में बताया गया है कि अभियोग पत्र प्रस्तुत करते समय आरोपी की न्यायालय में उपस्थिति आवश्यक है। इसी वजह से उन्हें निर्धारित तारीख और समय पर अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में युवक की मौत के 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, शादी को लेकर होटल में हुआ था विवाद; पुलिस ने BNS की धारा 108 में की कार्रवाई
बिलासपुर में युवक की मौत के 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, शादी को लेकर होटल में हुआ था विवाद; पुलिस ने BNS की धारा 108 में की कार्रवाई
November 23, 2026
बिलासपुर, 23 नवंबर 2026। शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत और करीब 10 महीने बाद उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी

नोटिस के मुताबिक विधायक देवेंद्र सिंह यादव को 5 अक्टूबर, सुबह 10:30 बजे विशेष न्यायालय में उपस्थित होना होगा। नोटिस में धारा 170 दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) का भी उल्लेख किया गया है।

यह नोटिस विवेचना अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, EOW/ACB रायपुर की ओर से जारी किया गया है। अब मामले में विशेष न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र पेश किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *