LIVE UPDATE

CG Lecturer Recruitment: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती का रास्ता साफ, 854 पदों का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी… 29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती राज्य में घोषित 5,000 शिक्षकीय पदों की भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बताई जा रही है। भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) के माध्यम से किया जाएगा।

जारी जानकारी के अनुसार, व्याख्याता भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अभ्यर्थियों को विस्तृत आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News: होटल के बाहर आधी रात हाईवोल्टेज ड्रामा! बिल को लेकर युवती से विवाद, बाउंसरों ने निकाला बाहर, सड़क पर मचा हंगामा
Bilaspur News: होटल के बाहर आधी रात हाईवोल्टेज ड्रामा! बिल को लेकर युवती से विवाद, बाउंसरों ने निकाला बाहर, सड़क पर मचा हंगामा
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया, जब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विषयवार 854 पदों का विवरण

व्याख्याता भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी और सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषयों के पद शामिल हैं।

विषय

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Crime: गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, शैलेश राठौर की हत्या; 14 संदिग्ध हिरासत में
Bilaspur Crime: गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, शैलेश राठौर की हत्या; 14 संदिग्ध हिरासत में
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदों की संख्या

हिंदी

ये खबर भी पढ़ें…
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। महिला परामर्श केंद्र के काउंसिलिंग रजिस्टर में कथित तौर पर काट-छांट और दस्तावेजों में हेरफेर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

120

अंग्रेजी

120

संस्कृत

120

भौतिकी

94

राजनीति शास्त्र

100

इतिहास

100

भूगोल

100

अर्थशास्त्र

100

कुल

854

ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में बंटे पद

854 व्याख्याता पदों में से 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए, जबकि 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। पात्र अभ्यर्थियों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन की तारीख अभी घोषित नहीं

व्याख्याता भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। CGSSB की ओर से आवेदन की तारीखें अलग से जारी की जाएंगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

संक्षिप्त विज्ञापन जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को विस्तृत भर्ती अधिसूचना का इंतजार है। इसमें भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक शर्तों और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *