LIVE UPDATE

CG-हार्ट अटैक के इलाज में बड़ी राहत! सरकारी अस्पताल में 40 हजार तक के जीवनरक्षक इंजेक्शन मुफ्त

रायपुर के ACI में गंभीर हृदय रोगियों को महंगी दवाएं निःशुल्क, टेनेक्टेप्लेस से लेकर इवोलोकुमैब तक कई जरूरी दवाएं उपलब्ध

रायपुर। हार्ट अटैक और गंभीर हृदय रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय से संबद्ध एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) के कार्डियोलॉजी विभाग में कई महंगी और जीवनरक्षक दवाएं तथा इंजेक्शन मरीजों को चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मिल रही इस सुविधा से गंभीर हृदय रोगियों के परिवारों को महंगे उपचार के आर्थिक बोझ से राहत मिलने की उम्मीद है।

ACI के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) स्मित श्रीवास्तव के अनुसार, अस्पताल में हार्ट अटैक जैसी आपातकालीन स्थितियों में चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार उपयोग होने वाला टेनेक्टेप्लेस (TNK-t-PA) इंजेक्शन उपलब्ध है। इसके 20, 30 और 40 मिलीग्राम के इंजेक्शन तथा स्ट्रेप्टोकाइनेज 15 लाख IU इंजेक्शन भी अस्पताल की आपूर्ति में शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय ने बढ़ाया मदद का हाथ, अब डॉक्टर बनेगी 66% दिव्यांग पूजा; NEET में सफलता के बाद 2.50 लाख की मदद
CM साय ने बढ़ाया मदद का हाथ, अब डॉक्टर बनेगी 66% दिव्यांग पूजा; NEET में सफलता के बाद 2.50 लाख की मदद
September 18, 2026
रायपुर, 18 सितंबर 2026। सरगुजा की बेटी पूजा सिंह के डॉक्टर बनने के सपने को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये दवाएं चिकित्सकीय निगरानी में रक्त के थक्के को घोलने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। समय पर इनकी उपलब्धता आपातकालीन उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बाजार में हजारों की कीमत, अस्पताल में मुफ्त सुविधा

अस्पताल में उपलब्ध हृदय रोग संबंधी दवाओं में कई आधुनिक और महंगी दवाएं शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से—

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता पर हमले का मास्टरमाइंड नेपाल से लौटा तो पुलिस ने दबोचा! CCTV ने खोली पूरी कहानी
कांग्रेस नेता पर हमले का मास्टरमाइंड नेपाल से लौटा तो पुलिस ने दबोचा! CCTV ने खोली पूरी कहानी
September 18, 2026
बिलासपुर, 18 सितंबर 2026। कांग्रेस नेता पर हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • टेनेक्टेप्लेस (TNK-t-PA) इंजेक्शन — बाजार मूल्य लगभग 35 से 40 हजार रुपये बताए गए हैं।

  • मावाकैम्टेन गोली — बाजार मूल्य लगभग 21 से 22 हजार रुपये बताए गए हैं।

    ये खबर भी पढ़ें…
    PWD में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! पुराने ई-टेंडर पोर्टल की छुट्टी, अब GePNIC पर होंगे सभी नए टेंडर
    PWD में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! पुराने ई-टेंडर पोर्टल की छुट्टी, अब GePNIC पर होंगे सभी नए टेंडर
    September 18, 2026
    रायपुर, 18 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में ई-टेंडरिंग की पूरी व्यवस्था अब नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • टिकैग्रिलोर 90 मिलीग्राम।

  • व्यामाडा और एज़ेटिमाइब।

  • इवोलोकुमैब (रिपाथा) इंजेक्शन।

  • सरोग्लिटाज़ार और सेमाग्लूटाइड।

  • न्यूमोकोकल वैक्सीन।

दवाओं की कीमत ब्रांड, डोज और पैक-साइज के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अस्पताल में चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार इनकी निःशुल्क उपलब्धता मरीजों के लिए आर्थिक राहत का जरिया बन रही है।

एंजियोग्राफी से लेकर गंभीर संक्रमण तक की दवाएं मौजूद

ACI में एंजियोग्राफी के दौरान उपयोग होने वाला नॉन-आयोनिक कॉन्ट्रास्ट मीडिया ऑम्निपेक और विजिपेक भी उपलब्ध है। इसके अलावा एनोक्सापारिन, हेपरिन, ह्यूमन एल्ब्यूमिन 20 प्रतिशत, नाइट्रोग्लिसरीन और निकोरैंडिल जैसी जरूरी दवाएं भी अस्पताल की आपूर्ति में शामिल हैं।

गंभीर संक्रमण और आपातकालीन उपचार में इस्तेमाल होने वाली इमिपेनम-सिलास्टिन, पाइपरैसिलिन-टैजोबैक्टम, लाइनज़ोलिड और अन्य दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मरीजों के परिजनों को महंगी खरीदारी से राहत

पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी और अंबेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर के अनुसार, अस्पताल की व्यवस्था के तहत गंभीर हृदय रोगियों के उपचार में जरूरी महंगी दवाएं और इंजेक्शन निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस सुविधा का उद्देश्य मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और परिजनों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचाना है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। ACI में महंगी हृदय रोग संबंधी दवाओं की सुविधा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *