LIVE UPDATE

CG-केंद्रीय जेल में छापा, सुबह-सुबह 100 जवानों का धावा! 2 मोबाइल और सिम समेत प्रतिबंधित सामान बरामद, खंगाले जा रहे संपर्क

दुर्ग | 17 सितंबर 2026: दुर्ग केंद्रीय जेल में गुरुवार सुबह जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक दबिश देकर सघन तलाशी अभियान चलाया। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह के नेतृत्व में करीब 100 अधिकारियों और जवानों की टीम ने बिना पूर्व सूचना के जेल परिसर को घेरकर जांच शुरू की।

प्रशासन ने जेल की सघन तलाशी के लिए 10 अलग-अलग टीमें गठित की थीं। इन टीमों ने एक-एक बैरक, शौचालय, अहाता और संभावित छिपने वाले स्थानों की बारीकी से जांच की। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, चिलम, लाइटर, कैंची और नेलकटर समेत कई प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए। तलाशी अभियान के दौरान जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने बारीकी से जांच की।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026 | बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में ढाबों की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये अधिकारी रहे मौजूद

अचानक हुई इस कार्रवाई में एडीएम वीरेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी सिटी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी दुर्ग हर्षित मेहर समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एडिशनल एसपी भोजराज अग्रवाल के अनुसार, सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान 10 टीमों ने पूरे जेल परिसर की तलाशी ली।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, मोबाइल से जुड़े संपर्कों की होगी पड़ताल

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान बरामद सामान का पंचनामा तैयार कर संबंधित थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है। बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि बरामद मोबाइल से किन-किन नंबरों पर बातचीत हुई, सिम कार्ड किसके नाम पर पंजीकृत है और जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान कैसे पहुंचा।

प्रशासन अब इन बिंदुओं पर आगे की जांच कर रहा है। इस कार्रवाई के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित सामान की आमद को लेकर कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
September 17, 2026
रायपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *