LIVE UPDATE

रायपुर में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ! 18 सितंबर से जुटेंगे देशभर के कारोबारी, निवेशक और युवा

14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में MSME से Startup तक को मिलेगा बड़ा मंच; B2B मीटिंग, निवेश, Job Placement और टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

रायपुर, 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर देशभर के उद्योग जगत का बड़ा केंद्र बनने जा रही है। 18 से 20 सितंबर तक साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में देशभर के उद्योगपति, निवेशक, खरीदार, निर्माता, उद्यमी और युवा एक ही मंच पर नजर आएंगे।

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित फेयर में MSME, स्टार्टअप, निवेश, रोजगार, तकनीक और नवाचार को एक साथ जोड़ने की तैयारी है। आयोजन का उद्देश्य केवल उत्पादों की प्रदर्शनी करना नहीं, बल्कि स्थानीय कारोबार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ना और नए कारोबारी अवसर तैयार करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के स्पा सेंटर में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; संचालक और मैनेजर पर पीटा एक्ट में केस
रायपुर के स्पा सेंटर में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; संचालक और मैनेजर पर पीटा एक्ट में केस
September 11, 2026
रायपुर, 11 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उद्घाटन में CM साय समेत दिग्गजों की मौजूदगी

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रमुख विचारक कृष्ण गोपाल की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। राष्ट्रीय स्तर के नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों की भागीदारी से फेयर को बड़े औद्योगिक मंच के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
पोला उत्सव मनाने निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा: पिकअप-ट्रक भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
पोला उत्सव मनाने निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा: पिकअप-ट्रक भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
September 11, 2026
कवर्धा, 11 सितंबर 2026। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Local से National तक कारोबार का रास्ता

छत्तीसगढ़ के छोटे और मध्यम उद्यमों के सामने अक्सर सबसे बड़ी चुनौती बड़े बाजार, नए खरीदार और निवेशकों तक पहुंच की होती है। फेयर इसी अंतर को पाटने का प्रयास करेगा।

प्रदेश के उद्यमियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले खरीदारों, वितरकों, निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे संवाद का मौका मिलेगा। इससे नए बाजारों में प्रवेश और कारोबारी साझेदारी के रास्ते खुल सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
PM आवास का मेगा इवेंट: CM साय के साथ शिवराज ने 2 लाख परिवारों को दी ‘खुशियों की चाबी’, छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए घरों की सौगात
PM आवास का मेगा इवेंट: CM साय के साथ शिवराज ने 2 लाख परिवारों को दी ‘खुशियों की चाबी’, छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए घरों की सौगात
September 11, 2026
सक्ती/रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के पक्के घर के सपने को पूरा करने की दिशा में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

B2B मीटिंग बनेगी बड़ा आकर्षण

फेयर में B2B Meetings पर विशेष जोर रहेगा। निर्माता, सप्लायर, डीलर, वितरक, खरीदार और निवेशक सीधे आमने-सामने बातचीत कर सकेंगे। यानी इस बार फेयर सिर्फ ‘देखो और खरीदो’ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कारोबारी समझौते, नई साझेदारी और बाजार विस्तार के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने पर जोर होगा।

युवाओं के लिए Job Placement Drive

फेयर में युवाओं के लिए Job Placement Drive भी आयोजित होगी। विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को उद्योगों और कंपनियों से सीधे जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

युवाओं को इंटरव्यू, उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद और रोजगार के अवसरों को समझने का मौका मिलेगा। वहीं उद्योगों को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह पहल अहम मानी जा रही है।

Startup और युवा उद्यमियों पर खास फोकस

नई पीढ़ी के उद्यमियों और स्टार्टअप को भी फेयर में विशेष मंच मिलेगा। युवा उद्यमी अपने उत्पाद, बिजनेस मॉडल और नए आइडिया निवेशकों और अनुभवी उद्योगपतियों के सामने रख सकेंगे। मार्केट, फंडिंग, टेक्नोलॉजी और मेंटरशिप से जुड़े अवसरों के जरिए नए स्टार्टअप को विस्तार का रास्ता मिल सकता है।

टेक्नोलॉजी से लेकर कारोबार तक एक्सपर्ट बताएंगे नई राह

तीन दिनों तक विशेषज्ञों और सफल उद्यमियों के Motivational Talks और Expert Sessions होंगे। उद्योग संचालन, बिजनेस मैनेजमेंट, बाजार विस्तार, नई तकनीक, इनोवेशन और बदलती आर्थिक परिस्थितियों जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

उद्योग के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

इंडस्ट्रियल फेयर में कारोबार के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान भी दिखाई देगी। तीनों दिन रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश की लोक कला, संगीत और नृत्य की झलक देखने को मिलेगी।

निवेश के लिए छत्तीसगढ़ की ताकत दिखाने का मंच

फेयर में छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कृषि एवं वन उत्पाद, ऊर्जा, इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, निर्माण, टेक्नोलॉजी और MSME सेक्टर की संभावनाओं को देशभर के निवेशकों और उद्योगपतियों के सामने रखा जाएगा। सरकार और आयोजकों की उम्मीद है कि इससे नए उद्योगों की स्थापना, मौजूदा कारोबार के विस्तार, निवेश और रोजगार सृजन को गति मिलेगी।

तीन दिन… कारोबार के कई मौके

18, 19 और 20 सितंबर को रायपुर का साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड उद्योग, निवेश, रोजगार और नवाचार के बड़े मंच में तब्दील होगा। एक तरफ उत्पाद और तकनीक की प्रदर्शनी होगी, तो दूसरी तरफ B2B मीटिंग, निवेशकों से संवाद और Job Placement Drive जैसे कार्यक्रम कारोबार और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *