LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में वायरस का डबल अटैक! स्वाइन फ्लू 205 पार, कोरोना के भी 4 एक्टिव केस, रायपुर-बिलासपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ही 26 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

सबसे ज्यादा नए मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। यहां एक दिन में 12 नए केस सामने आए हैं। वहीं बिलासपुर में 6 और दुर्ग में 4 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अन्य जिलों से भी H1N1 के मामले सामने आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress News: कांग्रेस में 36 नेताओं की वापसी पर मंथन, अमित-रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह के मामलों पर फैसला टला
CG Congress News: कांग्रेस में 36 नेताओं की वापसी पर मंथन, अमित-रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह के मामलों पर फैसला टला
September 19, 2026
रायपुर, 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना कर रहे नेताओं की वापसी का मुद्दा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर-दुर्ग में संक्रमण का ज्यादा असर

स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर फिलहाल रायपुर और दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। अस्पतालों में जांच, दवाइयों और जरूरी चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता पर लगातार निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि प्रदेश में हाल के दिनों में कोरोना के 4 नए एक्टिव मामले भी सामने आए हैं। यानी एक तरफ H1N1 के मामले बढ़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण की वापसी ने भी स्वास्थ्य व्यवस्था को सतर्क कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 पुलिसकर्मियों के तबादले, कोनी से लेकर पचपेड़ी तक बदली तैनाती
Bilaspur News; बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 पुलिसकर्मियों के तबादले, कोनी से लेकर पचपेड़ी तक बदली तैनाती
September 19, 2026
बिलासपुर, 19 सितंबर 2026। बिलासपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

57 मरीज अभी एक्टिव

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुताबिक विभाग पूरी तरह तैयार है। वर्तमान में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों में 57 मरीज एक्टिव हैं। इनमें 13 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 44 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण नजर आने पर लापरवाही नहीं बरतने और समय पर जांच कराने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Surajpur School News: स्कूल में तालाबंदी के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी; 100 किमी दूर अटैचमेंट
Surajpur School News: स्कूल में तालाबंदी के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी; 100 किमी दूर अटैचमेंट
September 19, 2026
सूरजपुर, 18 सितंबर 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली में छात्र-छात्राओं की तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीएस सिंहदेव बोले- मेरी डेढ़ साल की नातिन भी हुई संक्रमित

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि उनकी डेढ़ साल की नातिन भी स्वाइन फ्लू से संक्रमित हुई थी।

सिंहदेव ने कहा कि स्वाइन फ्लू के मामले प्रदेश के कई शहरों से सामने आ रहे हैं और संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की। उनका कहना है कि स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता जरूर रखनी चाहिए, लेकिन मौजूदा स्थिति में इसे पहले की तरह बेहद घातक मानकर डरने की जरूरत नहीं है।

डॉक्टरों की सलाह—लक्षण दिखें तो जांच में देरी न करें

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सबसे बड़ी सलाह यही है कि बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज न करें। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों में लक्षण गंभीर होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

प्रदेश में 205 मामलों तक पहुंचा आंकड़ा और एक दिन में 26 नए केस सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि संक्रमण की रफ्तार पर स्वास्थ्य विभाग कितनी जल्दी ब्रेक लगा पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *