LIVE UPDATE

बिलासपुर पत्थरबाजी विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली से सरकंडा-सिरगिट्टी तक फैला मामला

दो अलग FIR में कार्रवाई, 8 आरोपी एक मामले में और 3 दूसरे पक्ष से पकड़े गए; पुलिस ने कहा- किसी को नहीं छोड़ा जाएगा

बिलासपुर। शुक्रवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए विवाद और बवाल के बाद अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना में शामिल दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अलग-अलग अपराध क्रमांक में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई से साफ है कि विवाद में शामिल किसी भी पक्ष को लेकर नरमी नहीं बरती गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कोतवाली क्षेत्र के अलावा सरकंडा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले लोग भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026 | बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में ढाबों की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, मामले में अपराध क्रमांक 488/2026 के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अपराध क्रमांक 489/2026 में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। यानी शुक्रवार के विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े लोगों की पहचान कर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है।

अपराध क्रमांक 488/2026 में 8 गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है— मोला बक्स उर्फ जुल्लू (37), पिता इलाही बक्स, निवासी खपरगंज, शेख अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू (25), पिता शेख नसीरुद्दीन, निवासी तैयबा चौक, मोहम्मद जाहिद खान (45), पिता अब्दुल हनीफ खान, निवासी खपरगंज, सफीक अहमद उर्फ राजा खान (31), पिता शेख मोहम्मद, निवासी खपरगंज, शकीर उर्फ सोनू (24), पिता मोहम्मद साबिर, निवासी जूनी लाइन, मोहम्मद लाइक (37), पिता मोहम्मद सफीक, निवासी खपरगंज, रेहान अली उर्फ ईरानी (19), पिता जहीर अली, निवासी जबड़ापारा, मो. जुनेद (21), पिता मो. जावेद, निवासी खपरगंज मेन चौक |

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरे मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

अपराध क्रमांक 489/2026 में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है— राजू यादव उर्फ नान (30), पिता मुन्नी लाल यादव, निवासी कुंदरापारा, राकेश यादव उर्फ रिक्क (24), पिता रमेश यादव, निवासी कुंदरापारा, छत्रपाल साहू (25), पिता संत राम साहू, निवासी साइंस कॉलेज |

बवाल के बाद एक्शन मोड में पुलिस

शुक्रवार की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवाद में शामिल लोगों की पहचान शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े लोगों के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। 11 गिरफ्तारियों के बाद पुलिस का संदेश साफ है—विवाद और बवाल करने वालों पर कार्रवाई होगी, चाहे वे किसी भी पक्ष से जुड़े हों। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
September 17, 2026
रायपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *