LIVE UPDATE

CG-मंत्री के काफिले में बड़ा हादसा: स्कॉर्पियो ने दो वाहनों को मारी टक्कर, 5 गंभीर घायल

कोंडागांव, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली कोंडागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मारी और इसके बाद काफिले में चल रही फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत फॉलो वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री

हादसे की जानकारी मिलते ही वन मंत्री केदार कश्यप जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचे। मंत्री ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।

पहले मंत्री के वाहन, फिर फॉलो वाहन को मारी टक्कर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंत्री का काफिला NH-30 से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने मंत्री के वाहन को साइड से टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
August 25, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और काफिले में पीछे चल रहे फॉलो वाहन से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि फॉलो वाहन में सवार पुलिसकर्मियों और ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं।

घोड़ागांव के पास हुआ हादसा

दुर्घटना सिटी कोतवाली कोंडागांव थाना क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो चालक की भूमिका और दुर्घटना की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *