LIVE UPDATE

पिता ड्राइवर, बेटा IIT Bombay टॉपर… KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश ने जीते 50 लाख, IAS बनने की चाहत में लाखों की नौकरी छोड़ी

मुंबई/भाटापारा, 20 अगस्त 2026। ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में छत्तीसगढ़ के भाटापारा निवासी 23 वर्षीय योगेश साहू ने अपनी प्रतिभा और संघर्ष की कहानी से अमिताभ बच्चन को भी प्रभावित किया। IIT Bombay से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले योगेश अपने बैच के टॉपर रहे हैं। उन्होंने KBC की हॉट सीट पर शानदार खेल दिखाते हुए 50 लाख रुपये की रकम जीतकर गेम क्विट किया।

योगेश ने बताया कि उन्हें देश के प्रतिष्ठित IIT Bombay में पहले ही प्रयास में प्रवेश मिल गया था। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में टॉप किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026 | बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में ढाबों की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैंपस प्लेसमेंट के दौरान योगेश को करीब 1.5 लाख रुपये महीने की नौकरी का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। उनका लक्ष्य UPSC की तैयारी कर IAS अधिकारी बनना है।

पिता हैं ड्राइवर, फिर भी बेटे के सपने को दी उड़ान

योगेश ने KBC में अपनी पारिवारिक परिस्थितियों के बारे में भी बताया। उनके पिता ड्राइवर हैं और उनकी मासिक कमाई करीब 20 हजार रुपये है। आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद योगेश के पिता ने बेटे के सपने को प्राथमिकता दी।

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योगेश ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता से नौकरी को लेकर बात की तो पिता ने उन्हें UPSC की तैयारी जारी रखने के लिए कहा। योगेश के मुताबिक, उनके पिता चाहते थे कि बेटा अपने सपने को पूरा करे।

50 लाख के सवाल पर लगाई आखिरी लाइफलाइन

शो में योगेश के सामने 50 लाख रुपये का सवाल आया। स्क्रीन पर अलग-अलग शहरों के नाम और उनके सामने वर्ष दिए गए थे। विकल्पों में त्रिशूर, मैसूर, अल्मोड़ा और तिरुचिरापल्ली शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
September 17, 2026
रायपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योगेश ने अपनी आखिरी लाइफलाइन ‘संकेत सूचक’ का इस्तेमाल किया। मिले संकेत से उन्होंने सवाल का कनेक्शन नोबेल पुरस्कार से जोड़ा और शहरों को संबंधित विजेताओं के जन्मस्थान के रूप में पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने तिरुचिरापल्ली को सही जवाब चुना और 50 लाख रुपये जीत लिए।

1 करोड़ के सवाल पर नहीं लिया रिस्क

50 लाख रुपये जीतने के बाद योगेश के सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया। हालांकि उन्होंने इस पड़ाव पर जोखिम नहीं लिया और 50 लाख रुपये लेकर गेम क्विट करने का फैसला किया।

अमिताभ बच्चन से बातचीत में योगेश ने कहा कि KBC उनकी जिंदगी में सही समय पर आया है। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त अच्छी कमाई कर रहे हैं, जबकि वे UPSC की तैयारी के कारण परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में योगदान नहीं दे पा रहे थे।

योगेश ने कहा कि पिता ड्राइवर हैं और घर में योगदान नहीं दे पाने का उन्हें एहसास था। KBC से जीती रकम उनके परिवार की जिम्मेदारियों को कम करने में मदद करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *