LIVE UPDATE

CG-सावन में भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, कटघोरा में इंस्टाग्राम यूजर पर FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

कटघोरा, 12 अगस्त 2026। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव और सनातन धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है। कोरबा जिले के कटघोरा में इंस्टाग्राम यूजर नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। कथित पोस्ट सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई।

मामला सावन में मांस सेवन को लेकर शेयर किए गए एक वीडियो/पोस्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि पोस्ट में भगवान शिव और सनातन धर्म से जुड़े देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आते ही विरोध के स्वर तेज हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना समेत पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक कटघोरा थाने पहुंच गए और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सावन जैसे पवित्र अवसर पर भगवान शिव और सनातन धर्म को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS की धारा 299 के तहत नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। अब पुलिस विवादित पोस्ट और वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसमें वास्तव में क्या टिप्पणी की गई थी और उसका संदर्भ क्या था। फिलहाल FIR के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
September 17, 2026
रायपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *