LIVE UPDATE

CG Suspend Breaking -कटघोरा में अटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित

रायपुर. 31 जुलाई 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में अटल परिसर में स्थापित कांस्य प्रतिमा के मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उप अभियंता श्री चन्द्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने संचालनालय से आज उनके निलंबन का आदेश जारी किया है।

कटघोरा में अटल परिसर में स्थापित भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से संबंधित शिकायतों पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त संचालक द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन की यह कार्रवाई की गई है। जांच प्रतिवेदन में प्रतिमा निर्माण कार्य प्राक्कलन के प्रावधानों के विपरीत होना, विभिन्न भागों से परत उखड़ने, सतत् क्षतिग्रस्त होने तथा कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण निर्माण प्रक्रिया में पदस्थापना के दौरान की गई अनियमितता में उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल उत्तरदायी पाये गये हैं। उनके इस कृत्य के पदीय कर्तव्यों के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
November 25, 2026
बलौदाबाजार। आम जनता की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना अधिकारियों को भारी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबन अवधि में श्री जायसवाल का मुख्यालय संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
November 25, 2026
रायपुर, 25 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में कारोबारी से मारपीट के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। भतीजे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *