LIVE UPDATE

Bilaspur SI Suspend: डीजल चोरी के आरोपियों को बिना बताए छोड़ने पर घिरे SI, बिलासपुर SSP ने किया सस्पेंड; 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

बिलासपुर, 14 जुलाई 2026। डीजल चोरी के मामले में कथित लापरवाही बरतने पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने कोनी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक (एसआई) उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पकड़े गए पांच आरोपियों में से तीन को बिना वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए छोड़ दिया गया, जिसे विभाग ने गंभीर अनुशासनहीनता माना।

पुलिस के अनुसार, कोनी थाना पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 200 लीटर चोरी का डीजल, दो स्कॉर्पियो वाहन, पाइप तथा लोहे की छड़ जब्त की। पुलिस का दावा है कि इस मामले के तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
बिहान ने बदली बिलासपुर की महिलाओं की किस्मत! पशु आहार प्लांट संभालकर बनीं ‘लखपति दीदी’, गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। कभी पारंपरिक आजीविका तक सीमित रहने वाली बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम अकलतरी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ छापेमारी का वीडियो

घटना के बीच सोशल मीडिया पर कोनी पुलिस की छापेमारी का एक वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस टीम ग्राम पंचायत सेमरताल के भदौरियाखार (बरपाली) में कार्रवाई करते हुए बैसाखु लोनिया, उसके बेटे राजू लोनिया, राजेश लोनिया, भानु लोनिया समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाती दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में हथकड़ी भी नजर आ रही है।

थाने से छोड़ने के आरोप, लेनदेन की भी चर्चा

आरोप है कि हिरासत में लिए गए बैसाखु लोनिया, राजेश लोनिया, राजू लोनिया और एक महिला को बाद में थाने से छोड़ दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। कुछ लोगों ने आरोपियों को छोड़ने के पीछे कथित लेनदेन के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
CG Politics Breaking: साय कैबिनेट में फेरबदल की आहट? BJP की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक, ‘नॉन-परफॉर्मर’ पर नजर!
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 दिन में मांगी गई जांच रिपोर्ट

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं और सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। विभाग का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल एसआई उमेश उपाध्याय के निलंबन के बाद यह मामला बिलासपुर पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
CG-शादी का झांसा, संबंध बनाए…फिर जाति का हवाला देकर मुकर गया! पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
August 26, 2026
बिलासपुर। शादी का सपना दिखाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने के आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *