LIVE UPDATE
Trending

CG Vidhansabha: विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर; 17 जुलाई को होगी चर्चा, पानी के मुद्दे पर साव को घेरा

रायपुर, 14 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में राजनीतिक और जनहित के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान सक्ती के वेदांता प्लांट हादसे में 25 लोगों की मौत का मामला गूंजा, वहीं जल जीवन मिशन, रायपुर की पेयजल व्यवस्था और स्मार्ट सिटी की 24×7 जलापूर्ति योजना को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया।

दिन की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की मंजूरी रही। आवश्यक समर्थन मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और 17 जुलाई को इस पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
रिटायर्ड हाईकोर्ट जज रजनी दुबे बनीं छत्तीसगढ़ RERA की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश
रिटायर्ड हाईकोर्ट जज रजनी दुबे बनीं छत्तीसगढ़ RERA की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश
August 15, 2026
रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर की सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण यानी RERA...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेदांता प्लांट हादसा बना बड़ा मुद्दा

प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने सक्ती स्थित वेदांता प्लांट हादसे में 25 लोगों की मौत का मुद्दा उठाया और सरकार से जवाब मांगा। इस मामले को लेकर सदन में तीखी चर्चा हुई।

जल जीवन मिशन पर सरकार से जवाब-तलब

भाजपा विधायक भैय्यालाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन और पानी टंकियों के निर्माण की स्थिति पर सवाल उठाए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हल्के अंदाज में कहा,
“सचिन तेंदुलकर बहुत दिनों बाद बैटिंग के लिए उतरे हैं, पुराने खिलाड़ी हैं।”

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन के नए नियम लागू: BSc Nursing के लिए एंट्रेंस, GNM में 12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट; निजी कॉलेजों में 40% सरकारी कोटा
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन के नए नियम लागू: BSc Nursing के लिए एंट्रेंस, GNM में 12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट; निजी कॉलेजों में 40% सरकारी कोटा
August 15, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर राज्य सरकार ने नए नियम जारी किए हैं। 7 अगस्त 2026...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि कोरिया जिले में कुल 928 पानी टंकियों का निर्माण स्वीकृत हुआ था, जिनमें 751 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 177 टंकियों का निर्माण अभी अधूरा है।

रायपुर की जलापूर्ति पर अजय चंद्राकर के सवाल

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने रायपुर शहर में अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जलापूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दावों और टैंकरों से पानी सप्लाई पर हुए खर्च की जानकारी मांगी।

ये खबर भी पढ़ें…
25% कमीशन से लेकर AC और सोने की अंगूठियों तक! 1.76 करोड़ की कथित काली कमाई में पूर्व मुख्य अभियंता पर EOW का 1500 पन्नों का आरोप-पत्र
25% कमीशन से लेकर AC और सोने की अंगूठियों तक! 1.76 करोड़ की कथित काली कमाई में पूर्व मुख्य अभियंता पर EOW का 1500 पन्नों का आरोप-पत्र
August 15, 2026
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में आर्थिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि:

  • अमृत मिशन योजना वर्ष 2016 में शुरू हुई और 2025 में पूर्ण हुई।
  • योजना पर 427.37 करोड़ रुपये (42,737.23 लाख रुपये) खर्च हुए।
  • 20 वार्डों में पूर्ण तथा 25 वार्डों में आंशिक रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • अमृत मिशन में 24×7 जलापूर्ति का प्रावधान नहीं था।

24×7 पानी पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

अजय चंद्राकर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे जलापूर्ति का वादा किया गया था, लेकिन किसी भी वार्ड में इसका लाभ नहीं मिला।

इस पर अरुण साव ने कहा कि 14 वार्डों में 24×7 जलापूर्ति की योजना पर कार्य जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रायपुर में जल आवर्धन योजना पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से संचालित होती थी।

अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में नोकझोंक

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से कहा,

“माननीय नेता जी, अविश्वास प्रस्ताव भी दे दिए हो और प्रश्न भी पूछ रहे हैं।”

इस पर चरणदास महंत ने जवाब दिया,

“अरे यार, आप हमेशा गड़बड़ करते हो… लगता है दिनभर चढ़ी रहती है आपको। अविश्वास प्रस्ताव में जो कहना होगा कहेंगे, लेकिन किस कारण ला रहे हैं, यह बताने तो दो।”

अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, 17 जुलाई को होगी चर्चा

सदन में आवश्यक संख्या में सदस्यों के समर्थन में खड़े होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

अध्यक्ष ने घोषणा की कि 17 जुलाई को प्रश्नकाल और अन्य सरकारी कार्यों के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष का आभार भी व्यक्त किया।

नकटी मुद्दे पर भी हंगामे के आसार

सत्र के दौरान नकटी प्रकरण को लेकर भी विपक्ष के आक्रामक रुख के संकेत मिले। इस मुद्दे पर आगामी कार्यवाही में सदन में हंगामे की संभावना बनी हुई है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में यह सरकार के खिलाफ लाया गया 10वां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले आए नौ प्रस्तावों में कोई भी सरकार नहीं गिरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *