LIVE UPDATE

रायपुर 3D फैक्ट्री हादसे पर सरकार का बड़ा फैसला: ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री बंद, 30-30 लाख मुआवजा घोषित

रायपुर , 08 जुलाई 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित 3D फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जिसके बाद फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

मंगलवार शाम करीब 6 बजे उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित 3D फैक्ट्री के फेरो एलॉयज डिवीजन में यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार फर्नेस में लान्सिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ का बड़ा तोहफा! महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बहनों के चेहरे खिले
राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ का बड़ा तोहफा! महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बहनों के चेहरे खिले
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए इस बार त्योहार की खुशी कुछ और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हादसे के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया गया है तथा भविष्य में औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी हादसे को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि फैक्ट्री के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 30-30 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मेरी सगी बहन नहीं…आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी: राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मेरी सगी बहन नहीं…आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी: राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले रायपुर में सोमवार को भाई-बहन के रिश्ते का ऐसा भावुक पल सामने आया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *