LIVE UPDATE
Trending

चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी

मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए बयान से प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कथावाचक रामभद्राचार्य और धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कड़े शब्दों में टिप्पणी की।

महंत ने साफ कहा कि वे रामभद्राचार्य को “जगतगुरु” नहीं मानते और चिरमिरी में चल रही उनकी कथा सुनने भी नहीं जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ धार्मिक मंचों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, इन दिनों चिरमिरी में रामभद्राचार्य की कथा आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी दौरान पत्रकारों ने महंत से इस आयोजन में शामिल होने को लेकर सवाल किया, जिस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका वहां जाने का कोई इरादा नहीं है।

महंत ने कहा, “मैं रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानता। जिस तरह से वे भाजपा का प्रचार कर रहे हैं, उससे साफ है कि वे सिर्फ भाजपा के प्रचारक बनकर रह गए हैं।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कथावाचक और बाबा धार्मिक मंचों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी ऐसे आयोजनों से दूरी बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, “ऐसे बाबा लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता या नेता को ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए।”

अपने बयान में महंत ने यह भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा अलग है और उनकी आस्था किसी एक व्यक्ति या मंच तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, “हम तो कण-कण में भगवान मानने वाले लोग हैं। हमारे लिए हर जगह भगवान हैं। धर्म को राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं है।”

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री का नाम लेते हुए भी तीखी टिप्पणी की और उन्हें फर्जी बताया। उनके इस बयान के बाद भाजपा और धार्मिक संगठनों की ओर से प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महंत का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में धार्मिक आयोजनों के जरिए राजनीतिक मौजूदगी और जनसंपर्क को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। भाजपा जहां धार्मिक मंचों के माध्यम से जनसंपर्क मजबूत करने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस इसे धर्म की राजनीति बताकर घेरती रही है।

महंत के बयान ने अब छत्तीसगढ़ की सियासत में एक नई बहस छेड़ दी है और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *