LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर-दुर्ग में भी लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट! गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट

चंचल शर्मा, 20 मई 2026. छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को और अधिक आधुनिक व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद अब राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि यह व्यवस्था जल्द ही दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू की जाएगी।

यह जानकारी राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में आयोजित डायल 112 सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कमिश्नरेट सिस्टम एक प्रभावी मॉडल साबित हो रहा है और इसी कारण इसे अन्य बड़े जिलों में भी लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि दुर्ग और बिलासपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में पुलिसिंग की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में कमिश्नरेट प्रणाली से प्रशासनिक निर्णय तेज होंगे और पुलिस को अधिक अधिकार मिलने से अपराध नियंत्रण में भी सुधार आएगा।

उन्होंने आगे बताया कि अभी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू है. आवश्यकता अनुरूप इसका विस्तार होना चाहिए. मुख्यमंत्री साय से इसे बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रारंभ करने के लिए आग्रह करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, सरकार आने वाले समय में दोनों जिलों की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या घनत्व और अपराध पैटर्न का विस्तृत अध्ययन करने के बाद अंतिम निर्णय ले सकती है। हालांकि, सरकार के इस बयान के बाद दोनों जिलों में कमिश्नरेट लागू होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इन जिलों में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में कानून व्यवस्था का संचालन अधिक केंद्रीकृत और प्रभावी हो जाता है, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *