LIVE UPDATE

UNESCO की संभावित सूची में शामिल हुआ ऐतिहासिक स्थल सिरपुर, CM विष्णु देव साय ने ट्वीट कर जताई खुशी

Historic Sirpur Heritage Site: छत्तीसगढ़ को एक बार फिर दुनियाभर में नई पहचान मिली है. हाल ही में पेरिस स्थित UNESCO ने एक बड़ी घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल सिरपुर को विश्व धरोहर की संभावित सूची (tentative list) में शामिल किया है. UNESCO के इस फैसले की बाद न सिर्फ सिरपुर स्थल को नई प्रसिद्धि मिलगी बल्कि, दुनियाभर में छत्तीसगढ़ की इस विरासत को जना जाएगा. विश्व धरोहर की संभावित सूची में सिरपुर का नाम शामिल होने के बाद सीएम विष्णु देव साय ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है.

बता दें कि सिरपुर एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है, जहां हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं से संबंधित अवशेष मौजूद हैं. विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल होने के बाद अब इस जगह का नाम दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गया है. छत्तीसगढ़ को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट X पर ट्वीट किया. सीएम साय ने लिखा कि सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला, आध्यात्मिकता और ज्ञान परंपरा की एक अनमोल धरोहर है. उन्होंने प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए आगे लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत ‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प के साथ दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
October 24, 2026
रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद जिले के गढ़फुलझर में विकास कार्यों को लेकर कई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम साय ने UNESCO के इस फैसले को बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने आगे पोस्ट करके कहा कि सिरपुर का नाम इस सूची में आना हमारे लिए गर्व की बात है. इससे छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को पूरी दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी. साथ ही यह हमारी ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है.

विश्व धरोहर की संभावित सूची क्या होती है?

विश्व धरोहर की संभावित सूची क्या होती है, इसके बारे में कई लोग जानना चाहते हैं. बता दें कि यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट यानी संभावित सूची में उन प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों के नाम होते हैं, जिन्हें कोई देश विश्व धरोहर सूची में शामिल करने लयक समझता है. इस लिस्ट में नाम आना पहला जरूरी कदम होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उस जगह को विश्व धरोहर का दर्जा मिल गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *