LIVE UPDATE

54 जिंदगी… एक इंजन और बड़ा खतरा! बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट का मेरठ के पास इंजन हुआ फेल, 54 यात्रियों की अटकी सांसें, दिल्ली में Emergency Landing

बिलासपुर/नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026। बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट 9I 698 में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेरठ के करीब विमान के एक इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

पायलट के संदेश के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए रनवे पर दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन व्यवस्थाएं तैनात कर दी गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
जुआ रेड के बाद तालाब में कूदे युवक की मौत, 48 घंटे बाद मिला शव; पुलिस पर मारपीट का आरोप, प्रशिक्षु SI सस्पेंड
जुआ रेड के बाद तालाब में कूदे युवक की मौत, 48 घंटे बाद मिला शव; पुलिस पर मारपीट का आरोप, प्रशिक्षु SI सस्पेंड
November 25, 2026
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस की दबिश के बाद एक ग्रामीण की मौत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब 2:15 बजे विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान में क्रू सदस्यों समेत कुल 54 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बिलासपुर से शुरू हुआ था सफर

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी थी। विमान करीब 11:58 बजे प्रयागराज पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 12:33 बजे प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए विमान ने दोबारा उड़ान भरी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
November 25, 2026
बलौदाबाजार। आम जनता की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना अधिकारियों को भारी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेरठ के पास अचानक आई इंजन में खराबी

दिल्ली जाते समय मेरठ के आसपास पहुंचने पर पायलट को विमान के एक इंजन में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। बताया जा रहा है कि विमान का बायां इंजन काम करना बंद कर गया।

हालात को भांपते हुए पायलट ने बिना देरी किए ATC को इसकी जानकारी दी और दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी इंतजाम शुरू कर दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
November 25, 2026
रायपुर, 25 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में कारोबारी से मारपीट के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। भतीजे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंजन बंद होने की खबर से यात्रियों में तनाव

विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आने के बाद यात्रियों में तनाव की स्थिति बनी रही। यात्रियों का ध्यान लगातार विमान के इंजन की तरफ बना हुआ था। हालांकि पायलट ने स्थिति को नियंत्रित रखा और विमान को सुरक्षित दिल्ली तक पहुंचाया। 2:15 बजे विमान के रनवे पर उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

DGCA ने दिए जांच के आदेश

घटना को गंभीरता से लेते हुए DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आखिर किस वजह से आई और उड़ान के दौरान इंजन के काम करना बंद करने की वास्तविक वजह क्या थी। फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि 54 लोगों को लेकर उड़ान भरने वाली फ्लाइट सुरक्षित दिल्ली पहुंच गई और बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *