LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 7 अधिकारियों की नई पदस्थापना, कई को मिली अहम जिम्मेदारी

रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।


इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

ये खबर भी पढ़ें…
जुआ रेड के बाद तालाब में कूदे युवक की मौत, 48 घंटे बाद मिला शव; पुलिस पर मारपीट का आरोप, प्रशिक्षु SI सस्पेंड
जुआ रेड के बाद तालाब में कूदे युवक की मौत, 48 घंटे बाद मिला शव; पुलिस पर मारपीट का आरोप, प्रशिक्षु SI सस्पेंड
November 25, 2026
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस की दबिश के बाद एक ग्रामीण की मौत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. उज्जवल पोर्वाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर में महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद पर पदस्थ थे। उनके पास छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ (मार्कफेड) का अतिरिक्त प्रभार भी था।

2. अभिषेक कुमार गुप्ता को मंत्रालय में उप सचिव, पर्यटन एवं अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्तमान में जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
November 25, 2026
बलौदाबाजार। आम जनता की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना अधिकारियों को भारी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. विनय कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

4. डॉ. ऋतु वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर यथावत रखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
November 25, 2026
रायपुर, 25 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में कारोबारी से मारपीट के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। भतीजे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5. हेमंत कुमार मत्स्यपाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर में महाप्रबंधक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

6. नयनतारा सिंह तोमर को अपर कलेक्टर, सूरजपुर नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, रायपुर में अपर संचालक के पद पर पदस्थ थीं।

7. मनीष मिश्रा को उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की जिम्मेदारी दी गई है। वे वर्तमान में अपर कलेक्टर, रायपुर के पद पर कार्यरत थे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *