LIVE UPDATE

पीएम मोदी करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने बताया विकास का नया अध्याय, पीएम मोदी 17 जुलाई को वर्चुअली लोकार्पण करेंगे

रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानन्द ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर दिया उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण

रायपुर 16 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानन्द ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह के लिए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रण पत्र भेंट किया। भेंट के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशनों पर विकसित आधुनिक यात्री सुविधाओं, अधोसंरचना उन्नयन तथा स्टेशनों के नए स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है, जिसका लाभ सीधे आम नागरिकों और प्रदेश के समग्र विकास को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Jan Darshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, 26 नवंबर को सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं, जानिए समय और जगह
CM Jan Darshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, 26 नवंबर को सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं, जानिए समय और जगह
November 21, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे आज अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं और विश्वस्तरीय अधोसंरचना से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास, व्यापार, पर्यटन और जनसुविधाओं की जीवनरेखा है। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशनों के उन्नयन से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
GST के सहायक आयुक्त पर ACB की रेड : अंचला गिरी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ इमरान मेमन भी पकड़ाया
GST के सहायक आयुक्त पर ACB की रेड : अंचला गिरी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ इमरान मेमन भी पकड़ाया
November 21, 2026
कांकेर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर कार्रवाई की है। कांकेर में GST...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आधुनिक रेल अधोसंरचना का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। रेल संपर्क के सुदृढ़ होने से प्रदेश में निवेश, उद्योग, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा आम नागरिकों का आवागमन अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित एवं नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुगम, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाकर देश की परिवहन व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी! दवा कारोबारी को धमकी, कहा- पैसा नहीं दिया तो परिवार के सदस्य की हत्या कर देंगे
CG-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की रंगदारी! दवा कारोबारी को धमकी, कहा- पैसा नहीं दिया तो परिवार के सदस्य की हत्या कर देंगे
November 21, 2026
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक दवा कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *