LIVE UPDATE
Trending

सकरी बंद: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा; आज पूरा बाजार बंद, बिजली दफ्तर का करेंगे घेराव

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर व्यापारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। बिजली संकट से परेशान सकरी व्यापारी संघ ने आज बुधवार को क्षेत्र बंद रखने का आह्वान किया है। संघ के आह्वान पर अधिकांश दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बंद रहने की संभावना है। इसके साथ ही व्यापारी बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

व्यापारी संघ का कहना है कि पिछले काफी समय से सकरी में बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली गुल हो रही है। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। कई दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि आम लोग भी भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जुआ रेड के बाद तालाब में कूदे युवक की मौत, 48 घंटे बाद मिला शव; पुलिस पर मारपीट का आरोप, प्रशिक्षु SI सस्पेंड
जुआ रेड के बाद तालाब में कूदे युवक की मौत, 48 घंटे बाद मिला शव; पुलिस पर मारपीट का आरोप, प्रशिक्षु SI सस्पेंड
November 25, 2026
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस की दबिश के बाद एक ग्रामीण की मौत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यापारियों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार हो रही कटौती के चलते व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, जिसके चलते बंद और प्रदर्शन का फैसला लिया गया है।

संघ ने मांग की है कि सकरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, अनावश्यक बिजली कटौती बंद हो और उपभोक्ताओं को नियमित व निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
November 25, 2026
बलौदाबाजार। आम जनता की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना अधिकारियों को भारी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बंद और प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। व्यापारी संघ ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें और बंद के दौरान सहयोग करें। वहीं पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की भी नजर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
November 25, 2026
रायपुर, 25 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में कारोबारी से मारपीट के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। भतीजे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *