LIVE UPDATE
Trending

शराब घोटाले में ED का एक्शन तेज : बिलासपुर में 17KG सोना-हीरे मिले, दुर्ग-भिलाई में कारोबारियों के यहां छापेमारी

चंचल शर्मा, दुर्ग/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की। बिलासपुर में कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और प्रतिष्ठानों से करीब 17 किलो सोना, हीरों के आभूषण और भारी मात्रा में नकदी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस जब्ती की आधिकारिक पुष्टि ED की ओर से अभी नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई तड़के शुरू होकर करीब 22 घंटे तक चली। इस दौरान टीम ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की। सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैग्नेटो मॉल स्थित घर और ज्वेलरी दुकान पर दबिश
ED की टीम ने विवेक अग्रवाल के मैग्नेटो मॉल स्थित निवास को सील कर जांच की। साथ ही सदर बाजार स्थित उनके ज्वेलरी शोरूम में भी स्टॉक, खरीद-बिक्री और निवेश से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए। आशंका है कि फरार आरोपी विकास अग्रवाल से जुड़े वित्तीय लेनदेन का सुराग यहां मिल सकता है।

फरार आरोपी से जुड़ा मामला
विवेक अग्रवाल का भाई विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू, जो शराब घोटाले के सिंडिकेट से जुड़ा बताया जा रहा है, पिछले चार साल से फरार है। जांच एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोप है कि सिंडिकेट के जरिए शराब दुकानों से अवैध वसूली की जाती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्ग में राठी और मंडल के ठिकानों पर भी रेड
दुर्ग में ED ने कारोबारी और भाजपा से जुड़े चतुर्भुज राठी के घर, दफ्तर और उनकी कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर छापा मारा। यहां वित्तीय लेनदेन, निवेश और प्रोजेक्ट्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। भिलाई में गोविंद मंडल के निवास और फैक्ट्री में भी टीम ने घंटों पड़ताल की।

क्या है शराब घोटाला मामला
ED की जांच के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में करीब 3 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले को एक सिंडिकेट के जरिए अंजाम दिया गया। इसमें अधिकारियों, कारोबारियों और अन्य लोगों की मिलीभगत से कमीशन वसूली, नकली होलोग्राम के जरिए शराब बिक्री और अवैध सप्लाई का खेल चलाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और बेनामी संपत्तियों का पता लगाने में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *