LIVE UPDATE
Trending

नगर निगम में 1.15 करोड़ का ‘टेंडर कांड’: तत्कालीन महापौर और अधिकारी पर घूस के आरोप, कलेक्टर की एंट्री से बिगड़ा खेल

बिलासपुर, 30 जून 2026. नगर निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका एक बेहद चौंकाने वाला और फिल्मी वाकया सामने आया है। निगम के तत्कालीन संपदा अधिकारी राजेश देवांगन ने तत्कालीन महापौर रामशरण यादव पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये की भारी-भरकम घूस लेने का सीधा और गंभीर आरोप लगाया है। यह पूरी रकम ‘गणेश ट्रेडर्स’ नामक फर्म को नियमों को दरकिनार कर टेंडर दिलाने के एवज में दी गई थी।

खुद ‘डीलिंग’ का हिस्सा थे अधिकारी, बिचौलिए के जरिए पहुंची रकम

यह पूरा मामला जितना दिलचस्प है, उतना ही उलझा हुआ भी है। भ्रष्टाचार की इस स्क्रिप्ट में आरोप लगाने वाले संपदा अधिकारी राजेश देवांगन खुद इस अवैध ‘डीलिंग’ का मुख्य हिस्सा थे। मिली जानकारी के अनुसार, देवांगन ने टेंडर की सेटिंग कराने के लिए महापौर के बेहद करीबी माने जाने वाले मुकेश पाठक को माध्यम बनाया था। देवांगन का दावा है कि मुकेश पाठक के जरिए ही यह पूरी रकम तत्कालीन महापौर रामशरण यादव तक सुरक्षित पहुंचाई गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क पर केक, फिल्मी गाने पर रील और जश्न…नायब तहसीलदार के जन्मदिन का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
सड़क पर केक, फिल्मी गाने पर रील और जश्न…नायब तहसीलदार के जन्मदिन का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
October 26, 2026
Bilaspur@CGNews24: छत्तीसगढ़ में एक नायब तहसीलदार के जन्मदिन का जश्न अब पुलिस जांच के दायरे में है। बीच सड़क पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर की एंट्री से बिगड़ा खेल, वापस मांगे पैसे

सब कुछ तय प्लानिंग के मुताबिक चल रहा था, लेकिन तभी इस खेल में तत्कालीन कलेक्टर अवनीश कुमार शरण की एंट्री हो गई। कलेक्टर ने जैसे ही इस संदिग्ध टेंडर प्रक्रिया की गड़बड़ी को भांपते हुए इस पर रोक लगाई, वैसे ही भ्रष्टाचार की इस पूरी इमारत की नींव हिल गई।

टेंडर रद्द होते ही ‘गणेश ट्रेडर्स’ के संचालकों के होश उड़ गए और उन्होंने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू कर दी। जब पैसे वापस करने का पूरा दबाव संपदा अधिकारी राजेश देवांगन पर आया, तो इस सिंडिकेट की कलई खुलकर सामने आ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की छुट्टी; 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, साय सरकार ने जारी की अधिसूचना
दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की छुट्टी; 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, साय सरकार ने जारी की अधिसूचना
October 26, 2026
Raipur@cgnews24/ छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य शासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“जब टेंडर ही निरस्त हो गया, तो पैसों की वापसी को लेकर आपस में सिरफुटौव्वल शुरू हो गई। इसी दबाव के चलते इस पूरे काले नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।”

वीडियो वायरल होने के बाद थाने पहुंचा मामला

पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में मचे घमासान के बाद अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर तत्कालीन संपदा अधिकारी राजेश देवांगन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद इस अवैध लेनदेन की बात कबूल करते नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
7 साल से उड़ान का इंतजार, अब ‘उल्टा मार्च’! बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए स्थाई ATC टॉवर की मांग…देखिये Video
7 साल से उड़ान का इंतजार, अब ‘उल्टा मार्च’! बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए स्थाई ATC टॉवर की मांग…देखिये Video
October 26, 2026
बिलासपुर@cgnews24.com/छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बेहतर हवाई सुविधा की मांग को लेकर चल रहा जन आंदोलन सात साल पूरे कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चारों तरफ से खुद को घिरता देख देवांगन ने अब पैंतरा बदलते हुए पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक (SP) से की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि इस हाई-प्रोफाइल घूसकांड और करोड़ों के लेनदेन के पुख्ता दावों पर पुलिस प्रशासन क्या और कितनी जल्दी एक्शन लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *