LIVE UPDATE

CG-कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले: शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी, इन फैसलों पर भी लगी मुहर


रायपुर, 29 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई अहम निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य प्रदेश में विकास को गति देना, आम जनता को राहत पहुंचाना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।
शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी
मंत्रिपरिषद ने ‘‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026’’ को मंजूरी दे दी है। इस नीति के लागू होने से राज्य में स्वच्छ और सस्ती प्राकृतिक गैस की उपलब्धता बढ़ेगी। आम उपभोक्ताओं को एलपीजी के मुकाबले सस्ता विकल्प मिलेगा और पाइपलाइन के जरिए गैस की आसान आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
इससे शहरी क्षेत्रों में ईंधन व्यवस्था अधिक सुविधाजनक बनेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार से निवेश व रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
राजनांदगांव में बनेगा आधुनिक क्रिकेट अकादमी
कैबिनेट ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन, राजनांदगांव को आधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट अकादमी निर्माण के लिए 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया है। यह भूमि सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा के अंतर्गत आती है। इस फैसले से क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
6,800 से अधिक लोगों को आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान मद से 6,809 व्यक्तियों और संस्थाओं को करीब 11.98 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति दी गई है। यह सहायता जरूरतमंदों को राहत देने और सामाजिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदान की जाएगी।


आईपीएस अधिकारियों के मामले में बड़ा फैसला
मंत्रिपरिषद ने 1988 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों—संजय पिल्ले, आर.के. विज और मुकेश गुप्ता—के संबंध में 26 सितंबर 2019 को जारी पदावनति आदेश को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर पत्थर से कुचला सर
प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर पत्थर से कुचला सर
June 5, 2026
बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अपने के पास एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


साथ ही 24 सितंबर 2019 के निर्णय को भी अपास्त करते हुए उससे जुड़े सभी आदेशों को पूर्व स्थिति में पुनर्जीवित करने की मंजूरी दी गई है। यह निर्णय सभी प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा के बाद लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रमिकों के बच्चों को मिली उड़ान: 22 मेधावी विद्यार्थियों को 2-2 लाख रुपये का सम्मान…श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : CM विष्णुदेव साय
श्रमिकों के बच्चों को मिली उड़ान: 22 मेधावी विद्यार्थियों को 2-2 लाख रुपये का सम्मान…श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : CM विष्णुदेव साय
June 5, 2026
- कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *