LIVE UPDATE

महानदी पर बड़ा मंथन: शाह की अध्यक्षता में साय-माझी की हाईलेवल बैठक, जल प्रबंधन और दोनों राज्यों के हितों पर बनी रणनीति

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026। महानदी के जल के बेहतर प्रबंधन और छत्तीसगढ़-ओडिशा के हितों के अनुरूप समाधान की दिशा में दोनों राज्यों ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में महानदी को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मौजूद रहे।

बैठक में महानदी के जल प्रबंधन, दोनों राज्यों की जरूरतों और उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान की दिशा में आपसी संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘महानदी हमारी जीवनधारा और समृद्धि का आधार’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महानदी केवल पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के जनजीवन, कृषि और संस्कृति से गहराई से जुड़ी जीवनदायिनी नदी है। महानदी दोनों राज्यों की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि महानदी के जल का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि उपलब्ध जल संसाधनों का वैज्ञानिक और प्रभावी तरीके से उपयोग हो, जिससे दोनों राज्यों में सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके तथा विकास की नई परियोजनाओं के लिए भी रास्ते खुलें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संवाद और सहयोग से समाधान की दिशा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरकारें आपसी संवाद, सहयोग और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से महानदी के जल का अधिकतम और संतुलित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। इससे किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के साथ विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई परियोजनाओं के लिए खुलेंगे रास्ते

मुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी के बेहतर जल प्रबंधन से सिंचाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ ही दोनों राज्यों में नई परियोजनाओं के लिए संभावनाएं विकसित हो सकती हैं। इसके लिए वैज्ञानिक अध्ययन, उपलब्ध जल संसाधनों का आकलन और दोनों राज्यों की जरूरतों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

नई दिल्ली में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक को महानदी से जुड़े मुद्दों पर दोनों राज्यों के बीच संवाद और समन्वय को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles