LIVE UPDATE
Trending

हैदराबाद में निवेशकों से मिले मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ को बताया निवेश का नया हब

हैदराबाद, 12 जून 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों और उद्योग समूहों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में निवेश के लिए अब पहले की तुलना में अधिक सरल, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति के तहत प्रक्रियाओं को आसान किया गया है, जिससे उद्योग स्थापना में तेजी आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन क्षेत्रों में बड़े अवसर

छत्तीसगढ़ में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण और खनिज आधारित क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को इन क्षेत्रों में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

देश-विदेश में लगातार निवेश संवाद

हैदराबाद से पहले अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, जापान और दक्षिण कोरिया में भी निवेशक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों के बाद अब हैदराबाद में निवेशकों के साथ चर्चा और संभावनाओं पर मंथन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

सरकारी जानकारी के अनुसार, नई औद्योगिक नीति और निवेशक-अनुकूल फैसलों के चलते छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इससे राज्य में औद्योगिक विकास की गति तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

निवेशकों में बढ़ा भरोसा

मुख्यमंत्री साय की निवेश प्रोत्साहन पहल के चलते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों में छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। सरकार का दावा है कि आने वाले समय में राज्य देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में शामिल होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *