LIVE UPDATE

Chhattisgarh में डायल 112 आरक्षक ने उठाया खौफनाक कदम: कंट्रोल रूम में फंदे पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी, 7 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। डायल 112 के कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक ओमप्रकाश सोनवानी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाइट ड्यूटी के दौरान कंट्रोल रूम में ही उनका शव फंदे पर लटका मिला। घटना रुद्री थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, कुरूद निवासी ओमप्रकाश सोनवानी डायल 112 में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बीती रात उनकी ड्यूटी कंट्रोल रूम में थी। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर कंट्रोल रूम में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने पर रुद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई

फिलहाल आरक्षक के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले उनकी किसी से बातचीत हुई थी या वे किसी तरह के तनाव अथवा अन्य परेशानी से गुजर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच के आधार पर मामले की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत के संबंध में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद मृत आरक्षक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *