LIVE UPDATE
Trending

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत 25 से अधिक जिलों में रेड-ऑरेंज चेतावनी

रायपुर, 6 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बीते दो-तीन दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

8 जुलाई से बारिश की तीव्रता होगी कम

मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जुलाई को प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा भी हो सकती है। हालांकि 8 जुलाई से प्रदेशभर में बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Cabinet Meeting; 18 नवंबर को साय कैबिनेट की अहम बैठक, शीतकालीन सत्र से पहले बड़े फैसलों पर रहेगी नजर
Chhattisgarh Cabinet Meeting; 18 नवंबर को साय कैबिनेट की अहम बैठक, शीतकालीन सत्र से पहले बड़े फैसलों पर रहेगी नजर
November 13, 2026
रायपुर, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल की अहम बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई जिलों में भारी बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम, जबकि कई स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजिम में 19 सेमी, दुर्ग में 18 सेमी, छुरा में 16 सेमी, रायपुर शहर, राजनांदगांव और पाटन में 15-15 सेमी वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा गोबरा नवापारा, माना, अर्जुन्दा, लाभांडी, गुंडरदेही और भिलाई सहित कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई।

रायपुर में आज भी भारी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर आसमान मेघमय रहने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
TI Transfer Breaking : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 टीआई इधर से उधर; जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
TI Transfer Breaking : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 टीआई इधर से उधर; जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
November 13, 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

25 से अधिक जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, कोरिया सहित 25 से अधिक जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के बाद अब कोरबा में भी दीपक टंडन पर FIR, 27.90 लाख की धोखाधड़ी और परिवार को धमकाने का आरोप
रायपुर के बाद अब कोरबा में भी दीपक टंडन पर FIR, 27.90 लाख की धोखाधड़ी और परिवार को धमकाने का आरोप
November 13, 2026
रायपुर/कोरबा। होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रायपुर में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और अन्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *